विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहली बार जा रहे हैं विदेश? भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना खराब हो सकता है पूरी ट्रिप का मजा

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Sat, 12 Sep 2026 07:00 AM (IST)

पहली बार विदेश यात्रा पर जाने वाले अक्सर कुछ सामान्य गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उनकी यात्रा का मजा किरकिरा हो सकता है।

फॉरेन ट्रिप इन गलतियों से बचें (Picture Courtesy: Freepik)

फॉरेन ट्रिप इन गलतियों से बचें (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश यात्रा करना हर किसी के लिए एक खास एक्सपीरियंस होता है। नई संस्कृति, अलग खानपान और खूबसूरत जगहों को देखने का उत्साह अलग ही होता है, लेकिन पहली बार फॉरेन टूर पर जाते समय कई लोग कुछ कॉमन गलतियां कर बैठते हैं। 

इन गलतियों के कारण आपकी फॉरेन ट्रिप का मजा थोड़ा कम हो सकता है। अगर आप भी पहली बार विदेश घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इन गलतियों से बचने की कोशिश करें। आइए जानें क्या हैं ये गलतियां और कैसे करें इससे बचाव। 

जरूर डॉक्यूमेंट्स साथ रखें

पहली बार विदेश यात्रा करने वाले कई लोग पासपोर्ट, वीजा, ट्रैवल इंश्योरेंस और इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट्स की पूरी जांच नहीं करते। कई बार लोग केवल पासपोर्ट लेकर ही यात्रा पर निकल पड़ते हैं, जबकि कुछ देशों में एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट भी जरूरी होते हैं। इसलिए यात्रा से पहले पासपोर्ट की वैधता, वीजा के नियम और दूसरे जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लें। साथ ही उनकी डिजिटल और प्रिंट कॉपी भी अपने पास रखें।

बजट की सही प्लानिंग  

विदेश में खर्च अक्सर उम्मीद से ज्यादा हो सकता है। कई लोग होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट, फूड और शॉपिंग के खर्च का सही अनुमान नहीं लगाते। इसलिए यात्रा से पहले डेस्टिनेशन के खर्चों के बारे में रिसर्च करें। एक अनुमानित बजट बनाएं और एक्स्ट्रा खर्च के लिए थोड़े पैसे अलग रखें।

लोकल कल्चर की जानकारी न होना

हर देश की अपनी संस्कृति, नियम और सामाजिक व्यवहार का तरीका होता है। कई बार पर्यटक अनजाने में ऐसी गलती कर देते हैं जो वहां असभ्य मानी जाती है। इससे बचने के लिए जिस देश में जा रहे हैं वहां की संस्कृति, पहनावे, पब्लिक बिहेवियर और स्थानीय नियमों के बारे में पहले से जानकारी ले लें।

जरूरत से ज्यादा सामान पैक करना

पहली बार ट्रैवल करने वाले अक्सर जरूरत से ज्यादा कपड़े और सामान पैक कर लेते हैं। इससे न केवल बैग भारी हो जाता है, बल्कि एयरलाइन के बैगेज नियमों की वजह से एकस्ट्रा फीस एक्स्ट्रा फीस देना पड़ सकता है। इसलिए मौसम और ट्रिप के दिनों के अनुसार जरूरी सामान ही पैक करें। हल्का और स्मार्ट पैकिंग करें जिससे यात्रा आरामदायक रहे।

लोकल ट्रांसपोर्ट की जानकारी न होना 

विदेश में पहुंचने के बाद कई लोग यह सोचते हैं कि वहां पहुंचकर सब समझ में आ जाएगा, लेकिन लोकल ट्रांसपोर्ट, मैप्स और इंटरनेट कनेक्टिविटी की जानकारी न होने से परेशानी हो सकती है। इसलिए पहले से लोकल ट्रांसपोर्ट, मेट्रो कार्ड, टैक्सी ऐप्स और इंटरनेट सिम या इंटरनेशनल रोमिंग के बारे में जानकारी ले लें।