Stay Home Stay Empowered : लॉकडाउन में घर बैठे घूमें देश-दुनिया
लॉकडाउन की वजह से इन दिनों आप घर में पूरी तरह बंद हैं। ऐसी स्थिति में यदि आप चाहें तो देश-दुनिया की कुछ खास जगहों म्यूजियमों आदि की वर्चुअल सैर कर सकते हैं।
नई दिल्ली, अनुराग मिश्र। लॉकडाउन की वजह से इन दिनों आप घर में पूरी तरह बंद हैं। कोई शक नहीं कि लंबे समय तक घर में इस तरह कैद रहना किसी के लिए भी उबाऊ हो जाता है। हालांकि, कोरोना को हराने के लिए अभी ऐसा करना जरूरी है। ऐसी स्थिति में यदि आप चाहें तो देश-दुनिया की कुछ खास जगहों, म्यूजियमों आदि की वर्चुअल सैर कर सकते हैं। इससे एक तरफ जहां आपकी और आपके बच्चों की नॉलेज बढ़ेगी, वहीं, दूसरी तरफ आप ऊबन से भी बच जाएंगे। इसके लिए बस आपको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप का सहारा लेना पड़ेगा और एक क्लिक के द्वारा आप दुनिया के 2500 से अधिक म्यूजियम की सैर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन बड़े म्यूजियम, संग्रहालय का आप घर बैठे दीदार कर सकते हैं-
नेशनल साइंस सेंटर, दिल्ली (http://nscd.gov.in/" rel="nofollow)
नेशनल साइंस सेंटर में प्री-हिस्टोरिक लाइफ की गैलेरी देख सकते हैं। इसमें आप सदियों पहले विलुप्त हुए जानवरों के बारे में जान सकते हैं। न्यूक्लियर एनर्जी की तकनीक, डमी, देश की नई औऱ पुरानी तकनीकों के बारे में आप जान सकते हैं। साथ ही इनकी शानदार गैलेरी भी देख सकते हैं। आप इस लिंक http://nscd.gov.in/" rel="nofollowwalk-through/ पर क्लिक कर नेशनल साइंस सेंटर को भी देख सकते हैं।
नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम (https://ncsm.gov.in/" rel="nofollow)
नेशनल काउंसिल ऑफ नेशनल साइंस म्यूजियम के अंतर्गत देशभर में 25 विज्ञान केंद्र/संग्रहालय/तारामंडल कार्यरत हैं। विज्ञान नगरी, कोलकाता, बिड़ला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिक संग्रहालय, कोलकाता, नेहरू विज्ञान केंद्र, मुंबई, विश्वेश्वरैया औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकीय संग्रहालय (विऔप्रौसं), बेंगलुरु और राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली इसके राष्ट्रीय स्तर के केंद्र हैं।
आप https://ncsm.gov.in/" rel="nofollowvirtual-gallery/ पर क्लिक कर आप यहां का टूर कर सकते हैं। आप इसके माध्यम से https://www.youtube.com/watch?v=lDkrWMjFt0w" rel="nofollow नेशनल साइंस सिटी, कोलकाता का टूर कर सकते हैं।
विश्वेसरैया इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम, बेंगलुरु
विश्वेसरैया इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम (वीआईटीएम) में डायनासोर एनक्लेव बना हुआ है। यहां पर आप स्पाइनोसोरस को भी देख सकते हैं। आप इस लिंक https://vismuseum.gov.in/vr_vitm.html" rel="nofollow पर क्लिक कर वर्चुअल टूर कर सकते हैं।
इसके अलावा, राइट ब्रदर्स प्लेन एरिया है। यहां पर 1903 के राइट ब्रदर्स के एयरोप्लेन का रेप्लिका रखा है। इसके अलावा, साइंस ऑन स्पीयर कॉर्नर है। इसमें ब्रहांड, समुद्र और वातावरण के बारे में आप पूरी जानकारी पा सकते हैं।
यहां पर कई एग्जीबिशन हॉल हैं। इनमें इंजन हॉल, इलेक्ट्रॉ-टेक्निक, फन साइंस, स्पेस टेक्नोलॉजी गैलेरी, साइंस फॉर चिल्ड्रेन गैलेरी है।
नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा
इस म्यूजियम में बाल फिल्म स्टूडियो भी है। जहां पर क्रोमा स्टूडियो, इम्मरसिव एक्सपीरियंस जोन, इंटरएक्टिव मल्टीस्क्रीन थिएटर, इंटरएक्टिव स्टूडियो, स्टॉप मोशन, एनीमेशन स्टूडियो, वर्चुअल मेकओवर स्टूडियो, साउंड इफेक्ट एवं मिक्सिंग स्टूडियो, फोटो स्टूडियो आदि है। इसमें महात्मा गांधी और सिनेमा से जुड़ी तमाम जानकारियां हैं। इसके साथ ही भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय संग्रहालय भी है। आप इस लिंक https://filmsdivision.org/nmic.html" rel="nofollow के द्वारा वर्चुअल टूर कर सकते हैं।
संस्कृति फाउंडेशन
इस फाउंडेशन में आप म्यूजियम एवरेडी ऑर्ट ऑफ इंडिया1 औऱ 2, म्यूजियम ऑफ इंडियन टेरीकोटा, संस्कृति म्यूजियम ऑफ इंडियन टेक्सटाइल, विजुअल आर्टिस्ट स्टूडियो, राइटर्स स्टूडियो बेडरूम आदि की जानकारी है। आप इस लिंक http://www.sanskritifoundation.org/virtual-tours/virtual-tours/virtual-tours.htm" rel="nofollow से वर्चुअल टूर कर सकते हैं।
स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री
स्मिथसोनियन नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री में आप म्यूजियम सपोर्ट सेंटर एंड रिसर्च स्टेशंस, ए फ्यू अदर स्मिथसोनियन टूर्स, परमानेंट एग्जीबिट, पास्ट एग्जीबिट, करंट एग्जीबिट आदि की सैर कर सकते हैं।
आप इस लिंक https://naturalhistory.si.edu/visit/virtual-tour" rel="nofollow पर क्लिक कर वर्चुअल टूर कर सकते हैं।
द इंडियन म्यूजियम
इस म्यूजियम में बारहट गैलेरी, बर्ड गैलेरी, बॉटेनिकल गार्डन, ब्रांज गैलेरी, कॉईन गैलेरी, डेकोरेटिव आर्ट, इंसेक्ट गैलेरी, इजिप्ट गैलेरी हैं। इसमें पक्षियों, तमाम तरह के कीड़ो, दुर्लभ सिक्कों आदि को देख सकते हैं।
आप इस लिंक पर https://indianmuseumkolkata.org/cmspages/virtual-gallery" rel="nofollow क्लिक कर म्यूजियम की सैर कर सकते हैं।
नेशनल गैलेरी ऑफ मॉडर्न ऑर्ट
नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में आप मिनिएचर पेंटिंग, कालीघाट पेंटिंग, बंगाल स्कूल, जैमिनी रॉय, गंगाधरनाथ टैगोर आदि की गैलेरी देख सकते हैं। इसके लिए आपको http://www.ngmaindia.gov.in/showcase.asp" rel="nofollow" rel="nofollow लिंक पर जाना होगा।
ब्रिटिश म्यूजियम, लंदन
इस लिंक के माध्यम से https://britishmuseum.withgoogle.com/" rel="nofollow आप ब्रिटिश म्यूजियम का वर्चुअल टूर कर सकते हैं। यहां पर आप ग्रेट कोर्ट, रोसेटा स्टोन और मिस्र की ममी को देख सकते हैं।
नेशनल गैलेरी ऑफ आर्ट, वाशिंगटन
अमेरिकन आर्ट म्यूजियम में 1740 से 1895 तक के अमेरिकी फैशन को देखा जा सकता है।
लिंक- https://artsandculture.google.com/asset/the-washington-family/-AFSnvzAlFw44A?hl=en" rel="nofollow
मुसी डी ओरसे, पेरिस
इस गैलेरी में आप फ्रेंच कलाकारों के शानदार काम को देख सकते हैं। इसमें 1848 और 1914 के दौरान हुए काम को देखा जा सकता है।
लिंकः https://artsandculture.google.com/partner/musee-dorsay-paris?hl=en" rel="nofollow
इस लिंक से देखें दुनिया भर के म्यूजियम
इस लिंक https://artsandculture.google.com/partner?hl=en" rel="nofollow के माध्यम से आप दुनिया के 2500 म्यूजियम को ऑनलाइन देख सकते हैं तो कई के वर्चुअल टूर कर सकते हैं। जिसमें द नेशनल गैलेरी, यूके, ऑर्कोपेलिस म्यूजियम, ग्रीस, टैटे ब्रिटेन, यूके, म्यूजियो रैना सोफिया, स्पेन, म्यूजियम ऑफ फाइन आर्ट्स, हंगरी, एफिल टावर, फ्रांस आदि को देख सकते हैं।
इन म्यूजियम को भी देख सकते हैं ऑनलाइन
विक्टोरिया मेमोरियल- http://www.victoriamemorial-cal.org/home/content/en" rel="nofollow
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया- https://asi.nic.in/video-gallery/" rel="nofollow
म्यूजियम्स ऑफ इंडिया- http://museumsofindia.gov.in/repository/" rel="nofollow
नेशनल म्यूजियम- https://artsandculture.google.com/partner/national-museum-delhi" rel="nofollow
नेशनल गैलेरी ऑफ मॉर्डन आर्ट्स- www.ngmaindia.gov.in/showcase.asp
सालारजंग म्यूजियम, हैदराबाद- www.theheritagelab.in/virtual-tour-salar-jung-museum-hyderabad/
नेपियर म्यूजियम-www.keralatourism.org/destination/napier-museum-thiruvananthapuram/327
पतंग काइट म्यूजियम, कोलकाता- https://www.tourmyindia.com/states/gujarat/kite-museum.html" rel="nofollow
म्यूजियम देखने के कुछ महत्वपूर्ण लिंक-
https://travelandleisureindia.in/virtual-tour-museums/" rel="nofollow
https://ncsm.gov.in/" rel="nofollowvirtual-gallery/
https://www.cdac.in/index.aspx?id=mc_hc_jatan_virtual_museum