विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनोखी है भारत-चीन के बीच बसे भूटान की इन पांच जगहों की खूबसूरती

By prabhapunj.mishraEdited By:
Published: Tue, 22 Aug 2017 01:03 PM (GMT+05:30)

भूटान हिमालय पर बसा दक्षिण एशिया का एक छोटा सा खूबसूरत देश है। यह देश चीन और भारत के बीच ...और पढ़ें

अनोखी है भारत-चीन के बीच बसे भूटान की इन पांच जगहों की खूबसूरती
अनोखी है भारत-चीन के बीच बसे भूटान की इन पांच जगहों की खूबसूरती

टाइगर नेस्ट मोनास्ट्री

हिमालय की गोद में बसा यह भूटान का सबसे खूबसूरत बौद्ध मठ है। इसका निमार्ण 1692 में हुआ था। इसे पहाड़ों को काट कर बनाया गया था। सर्दियों के मौसम में यह मठ बर्फ की सफेद चादर ओढ़े नजर आता है। टाइगर नेस्ट मोनास्ट्री भूटान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। गुरु पद्मासम्भवा यहां तीन साल, तीन महीने, तीन हफ्ते, तीन दिन और तीन घंटों तक ध्यान में लीन रहे थे।

थिंपू

भूटान की राजधानी थिंपू है। यह शहर वांगछू नदी के किनारे समुद्रतल से 2,400 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। शहर के केंद्र में 4 समानांतर सड़कें हैं। जहां मुख्य बाजार, होटल, रेस्तरां, शासकीय कार्यालय, स्टेडियम और खूबसूरत बगीचे हैं। इस शहर में बहुमंजिली इमारतें एवं अपार्टमैंट्स काफी तादाद में बन रहे हैं। इन का निर्माण भूटान की पारंपरिक स्थापत्य शैली में हो रहा है जिस से शहर का पारंपरिक सांस्कृतिक परिवेश सुरक्षित है। थिंपू में कई दर्शनीय स्थल हैं।

पुनाखा जोंग

यह पुनाखा का ही नहीं बल्कि भूटान का सब से बड़ा और प्रमुख बौद्ध मंदिर है। भूटान की 2 प्रमुख नदियों पोछू एवं मोछू के संगम पर स्थित बौद्ध मंदिर एवं मठ का निर्माण 1637 में शबदरूंग नगवांग नामग्याल द्वारा प्रशासकीय कार्यों के संपादन के लिए कराया गया था। इस बौद्ध मंदिर एवं मठ तक पर्यटक नदी पर पारंपरिक शैली में बने बेहद खूबसूरत पुल से हो कर जाते हैं। यह पुल अपनेआप में दर्शनीय है।

दोचूला पास

थिंपू से पुनाखा के रास्ते पर 25 किलोमीटर दूर दोचूला पास है। समुद्रतल से इस स्थान की ऊंचाई 3,020 मीटर है। यहां पहुंचते ही ठंडी हवा के झोंके पर्यटकों का स्वागत करते हैं। यहां पर बौद्ध मंदिर एवं 108 स्तूपों का समूह देखने लायक है। पर्यटक यहां से खुले मौसम में हिमालय की बर्फीली चोटियों का दिलकश नजारा देख सकते हैं।

पुनाखा 

पुनाखा भूटान का एक प्रमुख शहर है जो समुद्रतल से 1,300 मीटर की ऊंचाई पर पोछू एवं मोछू नदियों के किनारे बसा है। पुनाखा भूटान की पहली राजधानी रही है। पुनाखा थिंपू से 77 किलोमीटर दूर है। यह दर्रा अपने शानदार 108 गुंबदों के लिए मशहूर है। यह शहर बहुत खूबसूरत है। कुछ किलोमीटर में फैला इस शहर का शांत माहौल आप का मन मोह लेगा।