विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉन्ग वीकेंड का लुत्फ उठाने के लिए इन जगहों पर करें माउंटेन बाइकिंग

By Pravin KumarEdited By:
Published: Thu, 15 Jul 2021 06:50 PM (IST)

एडवेंचर के शौक़ीन लोगों के लिए स्पीति घाटी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। साथ ही माउंटेन बाइकिंग के लिए भी स्पीति ...और पढ़ें

एडवेंचर के शौक़ीन लोगों के लिए स्पीति घाटी सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
एडवेंचर के शौक़ीन लोगों के लिए स्पीति घाटी सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते पर्यटन क्षेत्र पर भी व्यापक असर पड़ा है। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कई महीनों तक पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया था। वहीं, संक्रमण दर घटने और स्वस्थ होने की दर बढ़ने के बाद पर्यटन स्थलों को धीरे-धीरे खोला जा रहा है। इससे पर्यटकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। हालांकि, कोरोना महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर पर्यटक आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं। इसके लिए आजकल माउंटेन बाइकिंग का क्रेज पर्यटकों में बढ़ा है। इससे संक्रमित होने का खतरा कम रहता है। अगर आप भी आने वाले दिनों में माउंटेन बाइकिंग की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन जगहों पर माउंटेन बाइकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं-

स्पीति घाटी

एडवेंचर के शौक़ीन लोगों के लिए स्पीति घाटी सबसे बेस्ट ऑप्शन है। साथ ही माउंटेन बाइकिंग के लिए भी स्पीति घाटी पॉपुलर है। अगर आप माउंटेन बाइकिंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो स्पीति घाटी जरूर जाएं। ट्रेकिंग के लिए काफी संख्या में पर्यटक स्पीति आते हैं। स्पीति घाटी के बेहद नजदीक धनकर झील है। पर्यटकों के लिए यह झील आकर्षण का केंद्र है। इस झील तक पंहुचने के लिए स्पीति घाटी से गुजरना पड़ता है।

नंदी हिल

कर्नाटक राज्य में नंदी हिल स्थित है। यह हिल माउंटेन बाइकिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। हर साल काफी संख्या में पर्यटक नंदी हिल बाइकिंग के लिए आते हैं। यह जगह बंगलुरु से नजदीक है। लॉन्ग वीकेंड का लुत्फ़ उठाने के लिए नंदी हिल जरूर जाएं।

मनाली-लेह मार्ग

माउंटेन बाइकिंग का लुत्फ़ उठाने के लिए मनाली-लेह मार्ग की जरूर सैर करें। इस मार्ग पर आपकी स्टैमिना और उत्साह की असली परख हो सकती है। दुर्गम राह और ऊंची चोटी पर बाइकिंग करना आसान नहीं होता है। मनाली-लेह मार्ग पर बाइकिंग के दौरान शरीर को हायड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी साथ में रखें।

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

एडवेंचर के लिए कांगड़ा घाटी देशभर में पॉपुलर है। साथ ही कांगड़ा की खूबसूरती देखने लायक है। आमतौर पर कांगड़ा में जुझारू पर्यटक ही बाइकिंग का आनंद उठा पाते हैं। इसके लिए माउंटेन बाइकिंग पर जाने से पहले प्रैक्टिस जरूर करें। लॉन्ग वीकेंड पर बाइकिंग के लिए कांगड़ा की सैर जरूर करें।