Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monsoon Destinations: मानसून में वाटरफॉल्स देखने का बना रहे हैं प्लान, तो ये डेस्टिनेशन होंगे परफेक्ट

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 12 Jun 2023 04:20 PM (IST)

    गर्मियों से परेशान हो चुके लोग बेसब्री मानसून का इंतजार कर रहे हैं। मानसून आते ही कई लोग वेकेशन की प्लानिंग करने लगते हैं। इस मौसम में वाटरफॉल्स देखने का अपना अलग मजा है। अगर आप भी इस सीजन वाटरफॉल देखने का प्लान बना रहे हैं तो यहां जरूर जाएं।

    Hero Image
    मानसून में देखने के लिए बेस्ट हैं ये वॉटरफॉल्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Monsoon Destinations: इन दिनों देश के ज्यादातर हिस्सों में लोग चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी की वजह से परेशान है। लगातार बढ़ते पारे की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो रखा है। ऐसे में अब लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। बारिश का मौसम कई लोगों का पसंदीदा सीजन होता है। इस रोमांटिक मौसम में कई लोग अपने पार्टनर के लिए घूमने का प्लान बनाते हैं। बरसात में झरने आदि देखने का अपना अलग ही मजा है। तो अगर आप भी आने वाले दिनों में किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे भारत के बेस्ट वाटरफॉल्स के बारे में, जहां इस मानसून घूम सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धुआंधार वाटरफॉल

    भारत का दिल कहे जाने वाले राज्य मध्य प्रदेश में घूमने लायक कई जगह हैं। यहां मौजूद धुआंधार वाटरफॉल देश के खूबसूरत झरनों में से एक है। यहां ऊंचाई से गिरती नर्मदा नदी बिल्कुल धुएं की तरह नजर आती है। झरने से गिरते पानी की ठंडक आपको दूर तक महसूस होगी। इस वाटरफॉल के पास ही आप भेड़ाघाट भी घूम सकते हैं, तो मार्बल की चट्टानें आपका मन मोह लेंगी।

    नानेघाट वाटरफॉल

    महाराष्ट्र स्थित नानेघाट झरना दुनिया के मशहूर झरनों में से एक है। यहां की खूबसूरती हर किसी को अपना दीवाना बना देती है। इस झरने की खासियत यह है कि ये झरना हवा के बहाव से उल्टा चलता है। हसीन वादियों के बीच गिरते इस झरने का खूबसूरत नज़ारा आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

    केम्पटी वाटरफॉल

    अगर आप दिल्ली या इसके आसपास रहते हैं, तो केम्पटी वाटरफॉल आपके लिए एक बढ़िया डेस्टिनेशन साबित होगा। समुद्र तल से करीब 4500 फीट की ऊंचाई पर मौजूद यह वॉटरफॉल मानसून लवर्स के लिए परफेक्ट ट्रेवल डेस्टिनेशन साबित होगा।

    दूधसागर वाटरफॉल

    अगर आप बरसात में गोवा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां पास ही में मौजूद दूधसागर वाटरफॉल जरूर जाएं। 1017 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस झरने से गोवा की मंडोवी नदी से बहती है। बारिश के मौसम में यहां का मनमोहक नजारा आपका दिल जीत लेगा।

    जोग वाटरफॉल

    जोग वाटरफॉल भारत का दूसरा सबसे ऊंचा झरना माना जाता है। शिमोगा और उत्तर कन्नड़ की बॉर्डर पर मौजूद ये झरना जंगलों के बीच से बहता है। अगर आप नेचर लवर हैं और आपको तैरने के साथ हाइकिंग पसंद है, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगी।

    Picture Courtesy: Freepik