Move to Jagran APP

Honeymoon Destinations: अक्टूबर महीने में हनीमून पर जाने के लिए ये हैं बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन

Honeymoon Destinations अगर आप हनीमून वेकेशन के लिए उत्तर भारत की खूबसूरत जगहों की तलाश में हैं तो श्रीनगर जरूर जाएं। झेलम नदी के किनारे बसा श्रीनगर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके लिए कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2022 03:48 PM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 03:48 PM (IST)
Honeymoon Destinations: अक्टूबर महीने में हनीमून पर जाने के लिए ये हैं बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Honeymoon Destinations: अक्टूबर के महीने में मौसम बेहद सुहाना रहता है। इस मौसम में न ज्यादा गर्मी और न ज्यादा सर्दी रहती है। वहीं, मानसून का मौसम भी खत्म हो जाता है। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग अक्टूबर के महीने में वेकेशन पर जाते हैं। खासकर, कपल्स हनीमून के लिए अक्टूबर से दिसंबर के महीने का चयन करते हैं। ये महीने हनीमून के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। इस मौके पर कपल्स देश की चुनिंदा जगहों पर हनीमून मनाने जाते हैं। हालांकि, कुछ कपल्स अपने आसपास में ही रोमांटिक जगहों की तलाश करते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ हनीमून सेलिब्रेट करने के लिए रोमांटिक डेस्टिनेशन पर जाना चाहते हैं, तो उत्तर भारत की इन खूबसूरत रोमांटिक जगहों पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

श्रीनगर

अगर आप हनीमून वेकेशन के लिए उत्तर भारत की खूबसूरत जगहों की तलाश में हैं, तो श्रीनगर जरूर जाएं। झेलम नदी के किनारे बसा श्रीनगर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इसके लिए कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। श्रीनगर में एशिया का सबसे बड़ा फ्लावर गार्डन है। इसे ट्यूलिप गार्डन कहते हैं। इसके अलावा, डल और नागिन झील भी बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन हैं। कपल्स हनीमून के लिए श्रीनगर जा सकते हैं।

कसौली, हिमाचल प्रदेश

उत्तर भारत में हनीमून के लिए श्रीनगर के बाद कसौली बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन है। आसान शब्दों में कहें तो हनीमून डेस्टिनेशन है। यह हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बड़ी संख्या में पर्यटक कसौली ट्रेकिंग के लिए जाते हैं। फोटोशूट के लिए कसौली परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप अपने पार्टनर के साथ हनीमून पर कसौली जा सकते हैं।

आगरा, उत्तर प्रदेश

प्रेम का प्रतीक ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है। हनीमून के लिए आगरा बेस्ट डेस्टिनेशन है। ऐसा कहा जाता है कि यहां हवाओं और फिजाओं में भी रोमांस रहता है। इसके लिए आगरा को लव डेस्टिनेशन भी कहा जाता है। अगर आप अपने हनीमून ट्रिप को यादगार बनाना चाहते हैं, तो आगरा शहर जरूर जाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.