Move to Jagran APP

Pre Wedding Shoot के लिए ये हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन

प्री वेडिंग शूट और हनीमून सभी चीजों के लिए अंडमान निकोबार को परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। अगर आप प्री वेडिंग शूटिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो अंडमान निकोबार सबसे बेस्ट है। अंडमान में सूर्यास्त का समय सबसे अहम होता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 08 Jan 2021 07:15 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 07:22 PM (IST)
Pre Wedding Shoot के लिए ये हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन
रोमांटिक फिल्मों के लिए पंजाब दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। शादी का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लड़के और लड़कियों के मन में उत्साह का माहौल रहता है। इसके लिए वे ढ़ेर सारी तैयारियां करते हैं। इनमें एक तैयारी प्री वेडिंग शूट है जो इन दिनों ट्रेंडिंग में हैं। हालांकि, जब बात लोकेशन सिलेक्शन की होती है, तो कपल्स दुविधा में आ जाते हैं कि कहां जाएं। कई कपल्स प्री वेडिंग शूट को यादगार और शानदार बनाने के लिए विदेश जाते हैं। हालांकि, कोरोना काल में ऐसा संभव नहीं है। ऐसे में जगहों के चयन को लेकर असमंजस बना रहता है। अगर आप भी प्री वेडिंग शूट को शानदार और यादगार बनाना चाहते हैं, तो आप इन जगहों पर जा सकते हैं-

loksabha election banner

अंडमान निकोबार

प्री वेडिंग शूट और हनीमून सभी चीजों के लिए अंडमान निकोबार को परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। अगर आप प्री वेडिंग शूटिंग के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो अंडमान निकोबार सबसे बेस्ट है। अंडमान में सूर्यास्त का समय सबसे अहम होता है। इस समय फोटोशूट के लिए काफी संख्या में लोग बीच पर रहते हैं।

पंजाब

प्री वेडिंग शूट के लिए पंजाब भी जा सकते हैं। रोमांटिक फिल्मों के लिए पंजाब दुनियाभर में प्रसिद्ध है। पंजाब की खेतों की हरियाली फोटोशूट के लिए उपयुक्त हैं। इसके साथ ही पंजाब में कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जिनसे प्री वेडिंग शूट में चार चांद लग सकते हैं।

राजस्थान

राजस्थान प्री वेडिंग शूट के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां आपको रोमांटिक रेगिस्तान, इमारतें और खूबसूरत डेट स्पॉट फोटोशूट के लिए मिल जाएंगे। इसके लिए राजकुमार ढोला और राजकुमारी मरू की थीम फोटोशूट के लिए उपयोग किया जाता है। आप प्री वेडिंग शूट के लिए राजस्थान जा सकते हैं।

केरल

अगर आपकी शादी इस साल होने वाली है और आप प्री वेडिंग शूट प्लान कर रहे हैं, तो केरल का रुख कर सकते हैं। यहां आपको नारियल पेड़ों की हरियाली, गार्डन, खूबसूरत बीच और होटल्स फोटोशूट और शूटिंग के लिए मिल जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.