Move to Jagran APP

दुनिया की टॉप 10 अंडर ग्राउंड झील, जिसकी सुंदरता आपको अचंभित कर देगी

दुनिया में ऐसी जगहें और पैलेस है जिन्हें देखकर आप आश्चर्य में पड़ जाएं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे है,जिन्हें देखने के लिए आपका मन एक बार मचल जाएगा और देखकर आप भी इन जगहों की खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रह

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 24 Sep 2015 12:49 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2015 02:59 PM (IST)
दुनिया की टॉप 10 अंडर ग्राउंड झील, जिसकी सुंदरता आपको अचंभित कर देगी
दुनिया की टॉप 10 अंडर ग्राउंड झील, जिसकी सुंदरता आपको अचंभित कर देगी

दुनिया में ऐसी जगहें और पैलेस है जिन्हें देखकर आप आश्चर्य में पड़ जाएं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे है,जिन्हें देखने के लिए आपका मन एक बार मचल जाएगा और देखकर आप भी इन जगहों की खूबसूरती की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। झीलें कभी शायरों का ख़्वाब रही हैं तो कभी बहुत सी प्रेम-कहानियों की गवाह। हर दौर में इन झीलों का अपना ही एक महत्व रहा है, जिनका जिक्र किसी न किसी कहानी के इर्द-गिर्द आ ही जाता है। पर आज जिन झीलों के बारे में हम आपको बता रहे हैं, वो अपने आप में आपको रोमांचित कर देंगे क्योंकि ये झीलें जमीन पर नहीं बल्कि अंडर ग्राउंड है। अभी तक अनेक झीलों के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या अंडरग्राउंड लेक के बारे में सुना है? आज जानते हैं कुछ ऐसे ही अनोखे और सुंदर झीलों के बारे में जो खास हैं।

loksabha election banner

1- Reed Flute Lake ( रीड फ्लूट लेक )

रीड फ्लूट लेक चाइना की सबसे फेमस लेक और टूरिस्ट अट्रैक्शन और लैंडमार्क के रूप में जाना जाता है। यह झील चाइना के गुइलिन प्रांत में स्थित है। इसकी खोज 1300 साल पहले तांग राजवंश के समय हुई थी। यह लेक प्राकृतिक रंगो से बनी है जो पिछले 1200 सालों से आकर्षक का केन्द्र है। यह लेक 18 करोड़ साल पुरानी है।

रीड फ्लूट लेक चाइना की सबसे फेमस लेक और टूरिस्ट अट्रैक्शन और लैंडमार्क के रूप में जाना जाता है।

इसका नाम रीड फ्लूट लेक इसलिए पड़ा क्योंकि इस झील से बाहर बांसूरी की मधुर आवाज सुनाई देती है। यहां 70 अभिलेख मिले हैं, जिनसे अंदेशा होता है कि इसकी खोज 792 एडी में हुई थी।

2. Hamilton Pool ( हैमिलटन पूल ) :-

लेक (झील) जल का वह स्थिर भाग है, जो चारों तरफ से स्थलखंडों से घिरा होता है। झील की दूसरी विशेषता उसका स्थायित्व है। सामान्य रूप से झील भूतल के वे विस्तृत गड्ढे हैं, जिनमें जल भरा होता है। झीलों का जल प्राय: स्थिर होता है। झीलों की एक महत्वपूर्ण विशेषता उनका खारापन होता है, लेकिन अनेक झीलें मीठे पानी की भी होती हैं। झीलें धरती के किसी भी भाग पर हो सकती हैं। ये उच्च पर्वतों, पठारों और मैदानी भागों में भी मिलती हैं तथा स्थल पर सागर तल से नीचे भी पायी जाती हैं। हैमिलटन पूल ऑस्टिन, टेक्सास में स्थित है। इस का निर्माण गुफा की छ्त के ढहने से हुआ है।

3. Cheddar Gorge (चेडर नदी घाटी ) :-

चेडर नदी घाटी ब्रिटेन की सबसे पुरानी घाटी है। यहाँ पर ब्रिटेन का पूर्ण मानव कंकाल सन 1903 में पाया गया था। इसे चेडर मेन के रूप में जाना जाता है। यह तक़रीबन 9000 साल पुराना है। यह घाटी लाइमस्टोन की बनी हुई है और एक अंडर ग्राउंड बहने वाली नदी का परिणाम है।

4. Melliasani lake ( मेल्लिअसनी लेक ) :-

यह अंडरग्राउंड झील Kefalonia के पास Mellisani Caves में स्थित है। इस झील की खोज 1953 में हुई थी जब एक भूकंप के कारण इस गुफा की छत टूट गयी थी। मेल्लिअसनी लेक यह अंडरग्राउंड झील एस्पेरान्तो आइलैंड में है। यह झील भी चारों तरफ से विशाल गुफानुमा पत्थरों से घिरी हुई है। सन् 1953 में भूकंप की वजह से गुफा की छत टूटने पर लोगों को इस झील के बारे में पता चला। 1963 में यहां हुई खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों को MINOAN संस्कृति के कुछ महत्वपूर्ण अवशेष मिले। इनमें तेल के लैंप, प्लेट और कुछ मूर्तियां मिलीं। इस झील का पानी खारा और मीठा है। झील का पानी गहरा नीला दिखाई देता है। हर साल लाखों की तादाद में एस्पेरान्तो आइलैंड पर आने वाले पर्यटक इस झील को देखने ज़रूर जाते हैं।

5. Lechuguilla lake ( लेचुगुइल्ला लेक ) :-

यह अंडरग्राउंड झील New Mexico में Carlsbad Caverns National Park में स्थित Lechuguilla cave में स्थित है। यह मेक्सिको की पांचवी सबसे बड़ी गुफा है। लेचुगुइल्ला लेक यह झील न्यू मेक्सिको में स्थित है। इसे मेक्सिको की पांचवी सबसे बड़ी झील माना जाता है। यह झील भी चारों तरफ से गुफानुमा पत्थरों से घिरी हुई है। पर्यटक इस झील में तैराकी का आनंद लेते हैं।

6. Yukatan Lake ( युकाटन लेक ) :-

यह अंडरग्राउंड झील Macan che के निकट युकाटन प्रायदीप की गुफाओं में स्थित है। मेक्सिको की यह झील दुनिया की सबसे खुबसूरत झीलों में से एक है। यह अंडरग्राउंड झील के निकट युकाटन प्रायद्वीप की गुफाओं में स्थित है। शोधकर्ताओं का मानना है कि इसका निर्माण 20 लाख साल पहले हुआ होगा। वर्षो पहले यह ट्रेवलर्स से छुपा हुआ था क्योंकि मेक्सिको के लोगों का मानना था कि यह मेक्सिको को ‘माया के देवता’ का वरदान है।

7. Cavern Lake ( कैवर्न लेक ) :-

यह अंडरग्राउंड झील भी मेक्सिको में स्थित है। इस गुफा में चुना पत्थर की दीवारे एक वाटर फाल की तरह दिखाई देती है।

8. Banff Underwater lake ( बंफ्फ़ अंडरवाटर लेक ) :-

यह झील कनाडा के बंफ्फ़ नेशनल पार्क में स्थित है।

9. Luray Caverns ( लुरय कावेर्न्स ) :-

यह Virginia, USA स्थित है। यह सबसे खूबसूरत लेक है

10. Wookey Hole ( वूकेय होल ) :-

वूकी होल लेक यह लेक वूकी होल गुफा के अंदर स्थित है। यह इंगलैंड का सबसे खूबसूरत लेक है। इसकी बनावट से ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि यह आयरन एज के समय से है। यह बहुत ही गहरा है। अभी तक इसके 13वें चेंबर की खोज हुई है। वूकी होल लेक,ब्रिटेन की सबसे बड़ी गुफा है। यह सॉमरसेट में स्थित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.