Move to Jagran APP

भारत के अलावा इन देशों में भी है ताजमहल, जानें कितने अलग हैं हमारे ताज से

दुबई में मुगल गार्डन भी बनाया गया है।

By Pratima JaiswalEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 04:11 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 04:12 PM (IST)
भारत के अलावा इन देशों में भी है ताजमहल, जानें कितने अलग हैं हमारे ताज से
भारत के अलावा इन देशों में भी है ताजमहल, जानें कितने अलग हैं हमारे ताज से

आपने आगरा का ताजमहल तो जरूर देखा होगा या अगर आप वहां नहीं गए तो कम से कम आपने आगरा के ताजमहल के बारे सुना तो होगा ही। हमारे देश के ताजमहल के अलावा और भी देश हैं, जहां पर ताजमहल हैं। 

loksabha election banner

बांग्लादेश

आगरा का ताजमहल अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है पर आपको जानकर हैरानी होगी कि पड़ोसी मुल्कि बांग्लादेश में भी ताजमहल है। इसे राजधानी ढाका में बनाया गया है। बांग्लादेशी फिल्म मेकर हसनउल्ला मौनी ने 2008 में बनवाया था। मौनी ने बताया कि साल 1980 में जब वो आगरा गए तो ताजमहल को देखकर मंत्रमुग्धन हो गए। इसके बाद उन्होंने अपने देश में भी ताजमहल की कॉपी बनाने की ठान ली थी।

यूके

यूके में बनी रॉयल पवेलियन इमारत बनने की शुरुआत 1787 में शुरु हुई थी। ये जगह प्रिंस ऑफ वेल के लिए तैयार करवाया गया था। इसे ब्रिंग्हरटन पवेलियन के नाम से भी जाना जाता है। इस इमारत को दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल की तर्ज पर बनाया गया है। इस महल को बनाने में कई साल का समय लगा लेकिन ताज की इस कॉपी को बनवाकर ही दम लिया।

दुबई

 

दुबई में ताज अरबिया नाम की एक इमारत को ताजमहल का लुक दिया गया है। ये एक 20 मंजिला कांच की इमारत है जिसमे 350 कमरे हैं। जनता के लिए इस इमारत को 2017 में खोल दिया जाएगा। सभी क्लियरेंस हासिल करने के बाद ताज अरबिया अब लोगों का स्वांगत करने के लिए तैयार है। यहां मुगल गार्डन भी बनाया गया है। इस ताज महल में मल्टी  कुजीन रेस्टोयरेंट और नाइट क्ल्ब हैं।

चीन

ताजमहल सिर्फ भारत में ही नहीं विश्वम के अन्य हिस्सों में बसा रहेगा। चीन खुद को दुनिया के सामने एक अलग अंदाज में पेश करता है इसलिए चीन ने अपने यहां ताजमहल ही बना डाला। शेनझेन के एक थीम पार्क में ताजमहल का प्ररूप तैयार किया है। चीन इसे विश्वक की खिड़की नाम दिया गया है। सफेद माबर्ल से इसे तैयार किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.