Move to Jagran APP

आगरा घूमने जा रहे हैं तो ताजमहल के अलावा जरूर चखें इस शहर के खास जायके

आगरा जाने पर एक बार वहां की बेढ़ई खाना तो बनता है।

By Pratima JaiswalEdited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 04:02 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 04:02 PM (IST)
आगरा घूमने जा रहे हैं तो ताजमहल के अलावा जरूर चखें इस शहर के खास जायके
आगरा घूमने जा रहे हैं तो ताजमहल के अलावा जरूर चखें इस शहर के खास जायके

जब भी आगरा का नाम लेते हैं तो सबसे पहले आपके दिमाग में ताजमहल का नाम आता है. कई लोगों के लिए तो आगरा जाने का मतलब ही ताजमहल है. अगर आप भी कभी आगरा जाएं या ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको आगरा में स्ट्रीट फूड जरूर चखना चाहिए. आइए, जानते हैं आगरा के खास जायके. 

loksabha election banner

पेठा

पेठा तो हर जगह मिलता है लेकिन जो बात आगरे के पेठे में होती है, वह शायद ही कहीं और मि‍ले। आगरा पहुंचते ही पेठे की खुशबू अपनी ओर खीचने लगती है। यहां पर पेठा कई वैरायटी में मि‍लता है। सफेद, पीला, केसर, गुलाब, अनानास, स्ट्रॉबेरी, आम और पान पेठा है। आप आगरा के बालूगंज में पंक्षी पेठा का लाजवाब स्वाद ले सकते हैं। 

चटनी-पराठां

पराठां तो आप घर में भी जब मन होता खा लेते हैं। शायद आप सही हो लेकिन जो बात आगरे के पराठें में है वह घर के पराठे में होना मुश्किल है। आगरा में मिलने वाला भरवां पराठां काफी मशहूर हैं। यहां पर मिलने वाले वाले गरमागर्म पराठें को पनीर, चटनी या दही के साथ खाकर मजा आ जाएगा। आपको ये पराठां पुरानी दिल्ली आगरा राजमार्ग पर मिलेगा।

चटपटी चाट

आगरा की चाट की जितनी तारीफ की जाए कम है। यहां की चाट काफी चटपटी होती है। इतना ही नहीं आगरा में चाट के अलावा विशेष रूप से दही-भाल, राज कचौरी, समोसा और गोलगप्पा प्रसिद्ध हैं। यहां के भालों की तो बात ही कुछ और है। ये बड़े और बेहद कुरकुरे होते हैं। ऐसे में आप आगरे की चाट और भाल का स्वा द चखने के लिए सदर बाजार की ओर जा सकते हैं। 

जलेबी और बेड़ई

 

आगरा जाने पर एक बार वहां की बेढ़ई खाना तो बनता है। यहां पर सड़कों के किनारे सुबह के नाश्ते  में बेढ़ई की मांग काफी तेजी से होती है। बेढ़ई के दो भाग होते हैं। इसका एक भाग काफी स्पा इसी और दूसरा मीठा होता है। यहां पर यह बेढई आलू की चटपटी सब्जी , हरी चटनी और दही के साथ परोसी जाती है। वहीं यहां नाश्तेप में कुरकुरी जलेबी की तो बात ही और है। इसके लिए आप आगरा-फतेहाबाद रोड पर जा सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.