Move to Jagran APP

12 महीनों के लिए दुनिया भर की बेहतरीन 12 जगहें

घूमने का मूड है और महीनों के हिसाब से विदेश जाना चाहते हैं तो हम आपके लिए 12 जगह लेकर आए हैं जहां 12 महीने में आप अपने पार्टनर के साथ 12 तरीकों से प्‍यार जता सकते हैं।

By Prabhapunj MishraEdited By: Published: Sat, 21 Oct 2017 04:31 PM (IST)Updated: Sat, 21 Oct 2017 04:31 PM (IST)
12 महीनों के लिए दुनिया भर की बेहतरीन 12 जगहें

1- हवाई

loksabha election banner

जनवरी के महीने में आप अमेरिका के हवाई द्वीप पर जा सकते हैं। यहां आपको समुद्र किनारे शानदार लैंडस्‍केप्‍स देखने को मिलेंगे। ढलते सूरज के साथ आसमान में आपको बेहतरीन रंग देखने को मिलेंगे।

 

2- हवाना

क्‍यूबा का हवाना द्वीप अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां की सड़कों पर आपको खूबसूरती नजर आएगी। क्‍यूबा की संस्‍कृति और मौसम का मजा लेने के लिए आपको फरवरी में यहां आने की जरूरत है। 

 

3- डबलिन

आयरलैंड का डबलिन शहर नदी किनारे बसा हुआ है। जो इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। मार्च के महीने में आप यहां आ सकते हैं। इस दौरान यहां का मौसम सुहाना होता है। आसमान साफ होता है।

 

4- पैरिस

पैरिस फ्रांस के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। कहते हैं फैशन की शुरुआत पैरिस से ही होती है। विश्‍व प्रसिद्ध आइफिल टॉवर यहां की खूबसूरती बढ़ाता है। रात के समय पैरिस रोशनी में नहाया हुआ होता है। अप्रैल में आप यहां आ सकते हैं। 

 

5- एम्‍सर्टडम

नदीरलैंड का एम्‍सर्टडम शहर दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। यहां शहर के बीच में बहती नहरों में आप नाव का भी मजा ले सकते हैं। यहां का वातावरण बहुत शांत और मनमोहक है। मई के महीने में आप यहां आ सकते हैं। 

 

6- लंदन

लंदन इंग्‍लैंड की राजधानी है। ये विश्‍व के सबसे पुराने शहरों में से एक है। टेम्‍स नदी के किनारे बसे लंदन की खूबसूरती देखते ही बनती है। जून के महीने में आप लंदन घूमने आ सकते हैं। इस दौरान यहां का मौसम बेहद सुहाना हो जाता है। 

 

7- रिक्जेविक

आइसलैंड का रिक्‍जेविक शहर नीले समुद्र किनारे बसा हुआ है। दूर से यहां के रंग बिरंगे मकान देखने में बहुत खूबसूरत नजर आते हैं। यहां के लैंडस्‍केप्‍स आपको दिवाना बना देंगे। जुलाई के महीने में यहां ढेरों त्‍यौहार होते हैं। यहां का रॉक एंड पॉप फेस्टिवल बहुत फेमस है। 

 

8- नसाऊ

नसाऊ बहामास की सबसे खूबसूरत जगह है। यहां के बीच बहुत खूबसूरत हैं। इनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। नीले समुद्र किनारे अगर गुनगुनी धूप का मजा लेना चाहते हैं तो नसाऊ आपका अगस्‍त के महीने में इंतजार करेगा। इस दौरान यहां का मौसम साफ और सुहाना होता है। 

 

9- लिस्‍बन

पुर्तगाल का लिस्‍बन दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। पुर्तगाल के लिस्‍बन में अगर आप मस्‍ती करना चाहते हैं तो सितंबर से अच्‍छा महीना कोई और नहीं है। इस महीने में यहां का मौसम बहुत साफ होता है। समुद्र किनारे बसे लिस्‍बन की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है जब ठंडी हवाएं चलती हैं। 

 

10- यलोनाइफ

कनाडा के नॉर्थवेस्‍ट में स्थित यलोनाइफ यहां की सबसे बेहतरीन जगह है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। अक्‍टूबर के महीने में आप यलोनाइफ का रूख कर सकते हैं। यहां आपको नॉर्दर्न लाइट देखने को मिलेंगी। इस दौरान यहां का पारा माइनस में होता है इस‍के लिए आपको गर्म कपड़ों की जरूरत पडे़गी। 

 

11- लास वेगस

दुनिया की सबसे खूबसूरत और महंगे शहरों में लास वेगस के नेवादा का नाम आता है। रात को यहां की सड़कें और ऊंची-ऊंची इमारतें रोशनी से नहाई हुई होती हैं। नवंबर के महीने में आप यहां का रुख कर सकते हैं क्‍यों‍कि इस दौरान यहां टूरिस्‍टों की भरमार नहीं होती है। ऐसे में आपको आसानी से सस्‍ता होटल रूम मिल जाएगा। 

 

12- ग्‍वाटामाला 

दिसंबर के महीने में सेंट्रल अमेरिका में स्थित ग्‍वाटामाला में भी आप घूमने के लिए जा सकते हैं। इस दौरान यहां का आसमान साफ होता है। धूप गुनगुनी होती है और हवा में थोड़ी से ठंडक होती है। इस दौरान यहां महंगाई बहुत कम होती है जिससे आपको आसानी से सस्‍ता होटल रूम मिल जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.