विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुलमर्ग की हसीन वादियों में बगैर किसी कंपनी के भी कर सकते हैं फुल एन्जॉय, जानें कैसे

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Wed, 15 May 2019 11:43 AM (IST)

बेशक कश्मीर के गुलमर्ग को हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर जाना जाता है लेकिन इससे अलग यहां अकेले आकर भी आप भरपूर एन्जॉय कर सकते हैं। जानेंगे यहां कौन सी जगहें हैं घूमने के लिए बेस्ट।

गुलमर्ग की हसीन वादियों में बगैर किसी कंपनी के भी कर सकते हैं फुल एन्जॉय, जानें कैसे
गुलमर्ग की हसीन वादियों में बगैर किसी कंपनी के भी कर सकते हैं फुल एन्जॉय, जानें कैसे

कश्मीर के गुलमर्ग की खूबसूरती तस्वीरों से कहीं ज्यादा अलग और खास है जिसे यहां आकर आप अच्छी तरह से महसूस कर पाएंगे। पूरे साल यहां दुनियाभर से आने वाले टूरिस्ट्स की भीड़ देखी जा सकती है। हनीमून से लेकर एडवेंचर, सोलो, फैमिली हर तरह के ट्रिप के लिए गुलमर्ग है बेहतरीन डेस्टिनेशन। क्योंकि गर्मियों का सीज़न यहां घूमने के लिहाज से बेस्ट होता है तो अगर आप यहां की प्लानिंग कर रहे हैं तो किन जगहों को करें अपने प्लान में शामिल, जानते हैं। 

अलपाथेर लेक

गुलमर्ग से 13 किमी दूर स्थित है ये खूबसूरत झील। आसपास बर्फ से ढके पहाड़ के साथ झील का नज़ारा देखना बहुत ही अनोखा एक्सपीरियंस होता है। तो इसे भी अपने प्लान में शामिल करें।

गुलमर्ग बायोस्फियर रिजर्व

श्रीनगर से 48 किमी दूर स्थित गुलमर्ग बायोस्फियर रिजर्व आकर आप गुलमर्ग के दूसरे हिस्से की खूबसूरती एक्सप्लोर कर सकते हैं। समुद्रतल से 2400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस जगह आकर आप हिमालयन कस्तूरी मृग, लाल लोमड़ी, ब्लैक एंड ब्राउन बियर जैसे जीव-जंतुओं को देख सकते हैं। और तो और गुलमर्ग आकर माइग्रेटरी बर्ड्स की भी अच्छी-खासी तादाद देखी जा सकती है। 

महारानी / रानी मंदिर

राजेश खन्ना और मुमताज स्टारर 'आप की कसम' फिल्म में आपको महारानी मंदिर की झलक देखने को मिलेगी। जिसके बाद से ये यहां का पॉप्युलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गया। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर गुलमर्ग में एक पहाड़ी के ऊपर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर का निर्माण कश्मीर के राजा हरी सिंह की पत्नी रानी मोहिनी बाई सिसोदिया ने करवाया था इसी वजह से इसका नाम रानी मंदिर पड़ा।  

खिलानमर्ग

गुलमर्ग के नज़दीक ही एक और बहुत ही खूबसूरत और देखने लायक जगह है खिलनमर्ग। गुलमर्ग से महज 4 किमी तक का सफर तय करके आप यहां तक पहुंच जाएंगे। गर्मियों में ये पूरी घाटी फूलों से सजी होती है। खिलनमर्ग की ट्रैकिंग भी उतनी मुश्किल नहीं, टॉप पर पहुंचकर नंगा पर्वत के साथ ही नन और कुन पर्वत के नज़ारे को भी देख सकते हैं।

फिरोज़पुर नल्लाह

गुलमर्ग की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है लेकिन इसके आसपास और भी ऐसी कई सारी जगहें हैं जो एडवेंचर और एक्सप्लोर के लिए बेस्ट हैं। ऐसी ही एक जगह है फिरोज़पुर नल्लाह। जहां कैपिंग और फिशिंग जैसी चीज़ों को एन्जॉय कर सकते हैं। यहां लोग फैमिली और फ्रेंड्स के साथ पिकनिट मनाने आते हैं। और सर्दियों में स्कीइंग के भी मज़े ले सकते हैं।     

वाज़वान और कहवा का स्वाद 

कश्मीर के सबसे खूबसूरत और पॉप्युलर डेस्टिनेशन आकर यहां के मशहूर जायकों को चखना बिल्कुल भी मिस न करें क्योंकि इसका स्वाद बहुत ही खास होता है। कश्मीरी दम आलू, बिरयानी का जो स्वाद यहां मिलेगा वैसा शायद ही कहीं और। वाज़वान और कहवा तो दुनियाभर में मशहूर है। वाज़वान एक स्पेशल प्लेटर होता है जिसमें एक, दो या तीन नहीं बल्कि 32 तरह के पकवान सर्व किए जाते हैं। जिसमें रोगन जोश और गुस्तबा का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। कहवा कश्मीर की एक खास चाय है जो पाचन के लिए बहुत ही अच्छी होती है। ग्रीन टी, केसर, दालचीनी, इलायची से तैयार होने वाली इस चाय में खुशबू के लिए गुलाब की पत्तियां डालते हैं। शुगर, शहद, बारीक कटे काजू, बादाम और अखरोट के साथ इसे लोग चुस्की लेकर पीते हैं।   

कब जाएं

वैसे तो गुलमर्ग जाने की प्लानिंग आप साल में कभी भी कर सकते हैं लेकिन अक्टूबर से जून का महीना बेस्ट होता है। स्कीइंग एडवेंचर के मज़े लेने के लिए दिसंबर से फरवरी के बीच आएं। 

कैसे पहुंचे

नज़दीकी एयरपोर्ट- श्रीनगर है जो गुलमर्ग से 56 किमी दूर है।

नज़दीकी रेलवे स्टेशन- जम्मूतवी रेलवे स्टेशन है जो 296 किमी दूर स्थित है।  

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।