Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Snowfall का मजा लेने के लिए भारत की ये 5 जगहें हैं परफेक्ट, सैलानियों का लगा रहता है तांता

    Updated: Thu, 16 Jan 2025 05:40 PM (IST)

    सर्दी के मौसम में भारत की कई जगहों (snowfall destinations in India) पर बर्फबारी होती है। इसलिए दिसंबर से मार्च तक के महीने में इन जगहों पर टूरिस्ट्स का आना जाना लगा रहता है। वैसे इन जगहों की खूबसूरती को देखते हुए शायद ही कोई ऐसा होगा जो यहां नहीं जाना चाहता होगा। आपको भी एक बार इन जगहों पर जाने का प्लान जरूर बनाना चाहिए।

    Hero Image
    बर्फबारी देखने के लिए करें भारत की इन जगहों की सैर (Picture Courtesy: Instagram)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Winter Travel India: सर्दियों का मौसम आते ही लोगों के मन में पहाड़ों और बर्फबारी की यादें ताजा हो जाती हैं। अगर आप भी इस सर्दी में बर्फबारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो भारत में कई खूबसूरत जगहें (snowfall destinations in India) हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये जगहें आपको बर्फ से ढके पहाड़ों और शांत वातावरण का अनुभव कराएंगी। आइए जानते हैं भारत की उन 5 जगहों (top snowfall spots) के बारे में जहां आप सर्दियों में बर्फबारी का मजा ले सकते हैं।

    गुलमर्ग, कश्मीर

    कश्मीर को जन्नत कहा जाता है और गुलमर्ग इस जन्नत का एक मोती है। सर्दियों में गुलमर्ग बर्फ से ढक जाता है और यहां का नजारा बिल्कुल स्वर्ग जैसा लगता है। यहां आप स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और केबल कार की सवारी का मजा ले सकते हैं। गुलमर्ग में कई अच्छे होटल और रिसॉर्ट्स हैं जहां आप ठहर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: भारत में Skiing के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें, बर्फबारी के साथ सुंदर नजारों का भी ले सकता हैं मजा

    शिमला, हिमाचल प्रदेश

    शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है और यह एक मशहूर हिल स्टेशन है। सर्दियों में शिमला में भी बर्फबारी होती है। यहां आप मॉल रोड पर घूम सकते हैं, शिमला क्रिसमस ट्री देख सकते हैं और शिमला के आसपास के पहाड़ों पर ट्रेकिंग कर सकते हैं।

    मनाली, हिमाचल प्रदेश

    मनाली हिमाचल प्रदेश का एक और खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां आप रोहतांग पास जाकर बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। मनाली में कई एडवेंचर स्पोर्ट्स भी उपलब्ध हैं जैसे कि पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग।

    औली, उत्तराखंड

    औली उत्तराखंड का एक स्कीइंग रिसॉर्ट है। यहां आपको भारत के सबसे अच्छे स्कीइंग ट्रैक मिलेंगे। सर्दियों में औली बर्फ से ढक जाता है और यहां का नजारा बिल्कुल स्वर्ग जैसा लगता है। यहां आप स्कीइंग के अलावा केबल कार की सवारी और घुड़सवारी का भी मजा ले सकते हैं।

    लद्दाख, लेह-लद्दाख

    बर्फबारी का मजा लेने के लिए लद्दाख भारत की सबसे बेस्ट जगहों में से एक है। यहां आप ट्रेकिंक पर जा सकते हैं। रोज की शोर-गुल से शांति पाने के लिए भी आप लद्दाख का रुख कर सकते हैं। यहां के सुंदर और शांत दृश्य आपको भी मानसिक शांति की अनुभूति कराएंगे।

    इन जगहों के अलावा भारत में भी कई अन्य जगहें हैं, जहां आप सर्दियों में बर्फबारी का मजा ले सकते हैं जैसे कि-

    • कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश
    • कुफरी, हिमाचल प्रदेश
    • नैनीताल, उत्तराखंड

    बर्फबारी का मजा लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

    • गर्म कपड़े पहनें- सर्दियों में पहाड़ों पर तापमान बहुत कम होता है इसलिए गर्म कपड़े पहनना बहुत जरूरी है।
    • जूते पहनें- बर्फ में चलने के लिए अच्छे स्नो बूट्स पहनें।
    • सुरक्षा का ध्यान रखें- बर्फबारी के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखें और किसी भी अनजान जगह पर अकेले न जाएं।
    • स्थानीय लोगों की सलाह लें- स्थानीय लोगों की सलाह लेना हमेशा फायदेमंद होता है।

    यह भी पढ़ें: शिमला-मनाली से हटकर, इन Hidden Places पर बनाएं घूमने का प्लान; एडवेंचर में नहीं रहेगी कोई कमी