Move to Jagran APP

साउथ अफ्रीका के जंगलों में मना रही हैं सारा अली खान मां अमृता के साथ छुट्टियां

एक्ट्रेस सारा अली खान मां अमृता के साथ अफ्रीका वेकेशन पर हैं जहां से वो लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज़ पोस्ट कर रही हैं। तो आइए जानते हैं अफ्रीका के शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशंस....

By Priyanka SinghEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 03:49 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 03:49 PM (IST)
साउथ अफ्रीका के जंगलों में मना रही हैं सारा अली खान मां अमृता के साथ छुट्टियां
साउथ अफ्रीका के जंगलों में मना रही हैं सारा अली खान मां अमृता के साथ छुट्टियां

केदारनाथ और उसके बाद सिंबा जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी खूबसूरत अदकारा सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ अफ्रीका में मना रही हैं अपना वेकेशन। जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके दी है। मसाई मारा नेशनल पार्क के खूबसूरत नज़ारे को उन्होंने अपनी फोटो के जरिए दिखाने की कोशिश की है।

loksabha election banner

हाल ही में बेटे तैमूर का जन्मदिन मनाने के लिए सैफ और करीना भी साउथ अफ्रीका ही आए थे। तो आखिर क्यों ये जगह है पटौदी फैमिली की फेवरेट, जानेंगे यहां...

अफ्रीका में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशंस   

मसाई मारा नेशनल पार्क

यह कीनिया औ तंजानिया के बॉर्डर पर स्थित है। मसाई मारा नेशनल पार्क आकर आप चिंकारा, हाथई, चीता, जेब्रा और हिरण जैसे जानवरों को देख सकते हैं। यह जगह खासतौर से सफारी के लिए मशहूर है। 1500 वर्ग किमी के एरिया में शेरों को झुंडों में देखा जा सकता है। बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती देखने वाली होती है।

माउंट किलीमंजारो, तंजानिया

अफ्रीक, एडवेंचर ट्रैवल के लिए बेस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है। 19,340 फीट ऊंचे दुनिया के सबसे ऊंचे माउंट किलीमंजारो का खूबसूरत नज़ारा तंजानिया आकर देखने को मिलेगा। लेकिन इसकी ट्रैकिंग बिल्कुल भी आसान नहीं इसलिए अगर ट्रैकिंग महज शौक है तो कोशिश भी न करें। 5 से 9 दिन लगते हैं किलीमंजारो के टॉप पर पहुंचने में। बिना ट्रैनिंग के यहां जाना मुश्किल है।

मगहीया गोरिल्ला नेशनल पार्क, युगांडा

अलग-अलग तरह के, लुप्तप्राय गोरिल्लों का घर है युगांडा का ये नेशनल पार्क। वाइल्डलाइफ में रूचि रखते हैं जो यहां जरूर आएं। घने जंगल के बीच अलग-अलग तरह के गोरिल्ले जहां आपका मनोरंजन करेंगे वहीं कुछ आपको डराते हुए भी नज़र आएंगे।

मोरक्को

दोस्तों के साथ अफ्रीका के मोरक्को शहर जाकर आप अपनी इन सारी ख्वाहिशों को पूरा कर सकते हैं। मोरक्को में आपको घूमने, पार्टी करने से लेकर अलग-अलग तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स ट्राय करने के भी कई सारे ऑप्शन्स मिलते हैं। कहते हैं विदेशों में नाइटलाइफ बहुत ही शानदार होती है तो अगर आप भी इसका एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो ब्लूसिटी Chaouen जरूर आएं जो आपके ट्रिप की बना देगी हमेशा के लिए यादगार। यूरोप के आसपास होने की वजह से मोरक्को शहर के कल्चर में अरेबियन और यूरोपियन दोनों की झलक देखने को मिलती है। घूमने के लिए फेज सिटी, असिलाह सिटी और मेखान्स काफी अच्छी जगहें हैं।

पिरामिड ऑफ गीज़ा, इजिप्ट

दुनिया के 7 अजूबों में गीजा का महान पिरामिड सबसे पुराना है। यह पिरामिड 2560 ईसा पूर्व के करीब बनवाया गया था। यह 3,800 सालों से दुनिया की सबसे ऊंची बनावट है। प्राचीन मिस्र के कुफू पिरामिड को महान गीजा पिरामिड के नाम से जाना जाता है। इसकी लंबाई 481 फुट (146 मीटर) है। गीजा पिरामिड का बेस (आधार) 55,000 m2 (592,000 स्क्वायर फुट) है। इसका एक-एक कोना 20,000 m2 (218, 000 स्क्वायर फुट) क्षेत्र में बना है। इसमें 2.3 मिलियन लाइमस्टोन ब्लॉक्स और ग्रेनाइट पत्थर लगे हैं।

विक्टोरिया वॉटरफॉल, जांबिया

वैसे तो ये जगह हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर मशहूर है। लेकिन आप यहां दोस्तों और फैमिली के साथ भी आ सकते हैं। यहां दुनिया के सात नेचुरल वंडर्स में से एक है। इसकी चौड़ाई 1700 मीटर है जो दुनिया के सबसे चौड़ा वॉटरफॉल्स है। वॉटरफॉल्स के निकलने वाले धुंआ 20किमी दूर से ही नज़र आ जाता है। यह अफ्रीका का बहुत ही पॉप्युलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। पानी की बौछारें इतनी तेज होती हैं कि आपको गीला कर देती हैं। विक्टोरिया फॉल्स के नजदीक सफारी और गेम ज़ोन भी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.