Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    South India में कपल्‍स के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये Romantic Destinations, जन्‍नत का एहसास कराती हैं हवाएं

    Updated: Fri, 29 Nov 2024 12:46 PM (IST)

    कपल्‍स के ल‍िए South India में Romantic Destinations की भरमार है। ये जगहें आपकी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। ये Romantic Destination न केवल आपके रिश्ते को और गहरा करते हैं बल्कि आपको जीवन की भागदौड़ से दूर शांति और आनंद का अनुभव भी देते हैं। आपको जब भी मौका म‍िले आप इन जगहों को एक्‍सप्‍लाेर करने के लि‍ए जरूर आएं।

    Hero Image
    Romantic Places in South India: कपल्‍स के ल‍िए परफेक्‍ट हैं ये डेस्ट‍िनेशंस। (image credit- freepik)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साउथ इंडि‍या अपनी प्राकृत‍िक सुंदरता, शांत वातावरण और संस्‍कृति के ल‍िए जाना जाता है। यही वजह है क‍ि दुन‍िया भर के लोग यहां आने के ल‍िए उत्‍सुक रहते हैं। यहां के पहाड़, बीच और ऐतिहासिक स्थल कपल्स के लिए परफेक्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन (Romantic places in South India) की ल‍िस्‍ट में शाम‍िल होते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ सुकून भरे और रोमांटिक पलों को एंजॉय करना चाहते हैं तो दक्षिण भारत की ये जगहें आपके ल‍िए खास हो सकती हैं। हम आपको साउथ इंडिया में घूमने के लिए कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कपल्‍स की पहली पसंद होती है। न्‍यूली मैरिड कपल्‍स यहां हनीमून (South India Honeymoon Destinations) की भी प्‍लान‍िंग कर सकते हैं। आइए उन जगहों के बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केरल का मुन्‍नार (Munnar)

    मुन्नार को साउथ इंड‍िया का स्‍वर्ग कहा जाता है। हरी-भरी चाय के बागान, ठंडी हवाएं और सुंदर झरने इस जगह को कपल्स (Couple-friendly spots in South India) के लिए परफेक्ट बनाते हैं। यहां देखने और घूमने के लिए काफी कुछ है। इसलिए यहां पर हर साल लाखों सैलानी आते हैं। यहां आकर आपको ट्रैकिंग का लुत्फ जरूर उठाना चाहिए।

    कूर्ग है जन्‍नत (Coorg)

    कर्नाटक का कूर्ग नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। यह जगह घने पहाड़ों और धुंध से घिरी हुई है। झरने और ट्रैकिंग से लेकर कूर्ग में घूमने के लिए बहुत कुछ खास है। आप यहां की संस्कृति, स्वादिष्ट भोजन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यहां घूमने का सबसे अच्‍छा समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है। ये जगह कपल्‍स की पसंदीदा जगहों में से एक है।

    यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh में मशहूर हैं ये National Parks, वाइल्‍डलाइफ के शौकीन एक बार जरूर करें वि‍जिट

    तमिलनाडु की शान है ऊटी (Ooty)

    ऊटी साउथ इंडिया के सबसे मशहूर हिल स्टेशनों में से एक है। यहां के फूलों की घाटियां, झीलें और ऊंचे पहाड़ कपल्स को नेचर के करीब लेकर आते हैं। आप यहां Ooty Lake पर बोटिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यहां पर और भी बहुत कुछ खास है।

    कर्नाटक का गोकर्ण परफेक्‍ट (Gokarna)

    कर्नाटक का गोकर्ण अपने खूबसूरत Sea Beach और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यह जगह गोवा की तरह भीड़भाड़ वाली नहीं है, इसलिए कपल्स यहां सुकून भरे पल ब‍िताने के लि‍ए आते हैं। ओम बीच और हाफ मून बीच पर सैर करना आपके लि‍ए यादगार हो सकता है।

    पुडुचेरी भी कपल्‍स की पसंद (Puducherry)

    पुडुचेरी अपनी फ्रांसीसी संस्कृति के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आज भी आपको ऐसी कई चीजें मिल जाएंगी, जो भारतीय संस्‍कृत‍ि में फ़्रेंच लोगों के योगदान को दर्शाती हैं। यहां के सुंदर समुद्र तट काफी फेमस हैं। यहां के रंगीन कैफे, फ्रेंच वास्तुकला और शांत समुद्र कपल्स को एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। कपल्‍स यहां पर रॉक बीच पर सनसेट का आनंद ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: कुछ तूफानी करना चाहते हैं तो ये हैं दुन‍ियाभर के फेमस Paragliding Destinations, सालों साल रहती है भीड़

    comedy show banner