इटली के शहर पोर्तोफिनो से मिलता-जुलता है भारत का ये हिल स्टेशन, जानें क्या है खास
भारत का पहला प्लान्ड हिल स्टेशन लवासा जिसका लैंडस्केप, लुक और डिजाइन इटैलियन शहर पोर्तोफिनो से इंस्पायर्ड होकर बनाया गया है।
ज्यादातर लोग हिल स्टेशन पर घूमने के लिए जाते हैं, तो उत्तराखंड-हिमाचल की हिल स्टेशन डेस्टिनेशन को चुनते हैं. इसकी कई वजहों में से एक है दिल्ली और आसपास के शहरों में रहने वाले लोग 5-7 घंटों में यहां पहुंच जाते हैं, लेकिन इन जगहों पर पीक टाइम पर बहुत भीड़ होती है, जिसकी वजह से शांति की तलाश में आए लोग ट्रिप को पूरी तरह एंज्वाय नहीं कर पाते। आज हम आपको ले चलेंगे पुणे के पास लवासा हिल स्टेशन पर।
आइए, जानते हैं यहां क्या है खास।
पुणे से महज 60 किलोमीटर दूर वेस्टर्न घाट में स्थित है, भारत का पहला प्लान्ड हिल स्टेशन लवासा जिसका लैंडस्केप, लुक और डिजाइन इटैलियन शहर पोर्तोफिनो से इंस्पायर्ड होकर बनाया गया है।
मुंबई ट्रिप के दौरान भी पहुंचा जा सकता है यहां
मुंबई से लवासा की दूरी करीब 187 किलोमीटर है। अपनी बेहतरीन खूबसूरती की वजह से यह शहर एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। प्लान्ड सिटी होने की वजह से यह शहर यहां आने वाले टूरिस्ट्स की सभी जरूरतों और लग्जरी का ख्याल रखता है।
नेचर लवर्स जरूर आएं
चारों तरफ मौजूद हरियाली और खूबसूरती के बीच स्थित टेमघर डैम और वरसगांव लेक इस शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। नेचर लवर्स के साथ ही बड़ी संख्या में एडवेंचर पसंद करने वाले लोग भी लवासा आते हैं क्योंकि यहां ट्रेकिंग, माउंटेनियरिंग, कैंपिंग और लेक में वॉटर स्पोर्ट्स का मजा उठा सकते हैं। इस शहर की खास बात यह है कि यहां का मौसम सालों भर सुहावना बना रहता है।
कब जाएं
मॉनसून और सर्दी के मौसम में यहां का मौसम सबसे बेस्ट रहता है। ठंडी हवाएं चलती हैं और आसपास का पूरा माहौल बेहद खूबसूरत रहता है। लिहाजा जुलाई से सितंबर और अक्टूबर से मार्च के बीच बेस्ट टाइम है लवासा जाने का।