Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Mysore Travel Tips: मैसूर घूमने का है प्लान, तो इन 5 खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं

    By Poonam MehtaEdited By:
    Updated: Sat, 09 Apr 2022 05:01 PM (IST)

    Mysore Travel Tips पारंपरिक पेंटिंग रेशम और सुगंधित वस्तुओं के उत्पादन के साथ चंदन के लिए प्रसिद्ध मैसूर का अपना अलग ही महत्तव है। मैसूर के पर्यटन स्थल और उसकी संस्कृति विरासत पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

    Hero Image
    Mysore Travel Tips: मैसूर की इन 5 खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mysore Travel Tips: मैसूर देश की शाही विरासतों में से एक है। यहां की वास्तुकला व प्राकृतिक नजारे देखने लायक हैं। वहीं इतिहास प्रेमियों के लिए मैसूर स्वर्ग से कम नहीं है। मैसूर में आप शहर के प्रसिद्ध किले और रंगबिरंगे बाजार में घूम सकते हैं। यहां हर साल लगभग करोड़ों सैलानी अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने आते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां का प्रकृतिक नज़ारा और खूबसूरत डेस्टिनेशन सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अगर आप भी मैसूर घूमने का प्लान बना रहें है तो इन 5 खूबसूरत जगहों पर जरूर जाएं।

    मैसूर पैलेस

    मैसूर का सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल मैसूर पैलेस को माना जाता है। इस पैलेस की खूबसूरत वास्तुकला बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। कहा जाता है कि आगरा के ताजमहल के बाद अगर कोई इमारत खूबसूरत है, तो वह मैसूर पैलेस है। इस पैलेस के पास में होने वाला लाइट शो पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।

    सेंट फिलोमेना चर्च

    सिर्फ मैसूर ही नहीं बल्कि यह चर्च पूरे कर्नाटक राज्य में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह एशिया का दूसरे सबसे ऊंचा चर्च है। ये चर्च कैथोलिक संत और रोमन कैथोलिक की याद में बनाया गया है। अगर आप कुछ ऐसे ही ऐतिहासिक जगह पर घुमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो सेंट फिलोमेना चर्च ज़रूर जाएं। ये चर्च शाम के समय में और भी ज्यादा खूबसूरत दिखता है, इसकी नव-गॉथिक शैली लोगों को बेहद आकर्षित करती है।

    वृंदावन गार्डन

    वृंदावन गार्डन कृष्णराज सागर बांध के नीचे बना हुआ है। इस बाग का निर्माण काल 1927 से 1932 तक पूरा हुआ। यह खूबसूरत गार्डन 150 एकड़ में फैला हुआ है। यह देश के बेहतरीन उद्यानों में से एक है। बता दें, कि इसमें एक बोटैनिकल गार्डन भी है। इसके साथ यहां पर कई आकार और डिजाइन के फव्वारे भी हैं। अच्छा होगा शाम के समय यहां घूमने के लिए आएं, इस दौरान यहां म्यूजिकल फाउंटेन शो आयोजित किया जाता है।

    त्रिनेश्वरस्वामी मंदिर

    त्रिनेश्वरस्वामी मंदिर, मैसूर किले के बाहर स्थित प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर त्रिनेत्रस्वामी या तीन आंखों वाले भगवान शिव को समर्पित है। इसकी वास्तुकला इतनी खूबसूरत है कि आज भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

    जगनमोहन पैलेस

    मैसूर के शाही शहर में स्थित, जगनमोहन पैलेस एक शानदार इमारत है जिसके नाम के साथ एक शानदार इतिहास जुड़ा हुआ है। इसका निर्माण 1861 में पूरा हुआ था। जगनमोहन पैलेस के अंदर गैलरी स्थित है। यह गैलरी दक्षिणी भारत में सबसे बड़े कलाकृतियों के संग्रह में से एक है।

    Pic credit: freepik