Move to Jagran APP

World Environment Day: जाना चाहते हैं प्रकृति के करीब, तो 5 जगह आपको नहीं करेंगी निराश

World Environment Day विश्व पर्यावरण दिवस हमें वो मौका देता है कि हम अपने व्यस्थ जीवन से समय निकालकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद करें। इस खास मौके पर हम आपको कुछ बेस्ट नेचुरल डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawPublished: Sun, 04 Jun 2023 12:40 PM (IST)Updated: Sun, 04 Jun 2023 12:40 PM (IST)
World Environment Day: जाना चाहते हैं प्रकृति के करीब, तो 5 जगह आपको नहीं करेंगी निराश
World Environment Day: यह जगह आपको महसूस करवाएंगी नेचर के करीब

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस एक ऐसा दिन है, जब सभी लोगों को समय निकालकर प्रकृति और पर्यावरण की ओर अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह 05 जून को दुनिया भर में मनाया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसका मकसद पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाना है। अगर आप भी नेचर लवर हैं और प्रकृति की गोद में रहना पसंद करते हैं, तो इस खास मौके पर हम आपको कुछ ऐसे डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप घूमने जा सकते हैं और विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के जश्न का हिस्सा बन सकते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं भारत में मौजूद कुछ बेस्ट नेचुरल डेस्टिनेशन्स पर।

loksabha election banner

विश्व पर्यावरण दिवस पर कहां घूमने का बनाएं प्लान?

1. वैली ऑफ फ्लावर, उत्तराखंड

वैली ऑफ फ्लावर एक भारतीय राष्ट्रीय उद्यान है, जिसे 1982 में स्थापित किया गया था। यह जगह अपने अल्पाइन फूलों के मैदानों और खूबसूरत वनस्पतियों की वैरायटी के लिए जाना जाता है। यह एक ऐसा एक्सॉटिक और खूबसूरत डेस्टिनेशन है, जहां आपको प्रकृति के अनोखे रंग देखने को मिलते हैं। ऑर्किड, पॉपीज, प्रिमुला, गेंदा, डेज़ी और एनीमोन समेत कई तरह के खूबसूरत और खुशबूदार फूल यहां आने वाले को आकर्षित करते हैं।

2. लोकटक झील, मणिपुर

मणिपुर राज्य में स्थित, लोकटक झील एक मीठे पानी की झील है, जिसकी सतह क्षेत्र बारिश के मौसम में 250 वर्ग किमी से लेकर 500 वर्ग किमी तक हो जाती है। इसका जगहर 287 वर्ग किमी में फैला हुआ है और दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है। यह झील दुनिया भर में सबसे पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है।

3. लोनार झील, महाराष्ट्र

लोनार झील को लोनार क्रेटर के रूप में भी जाना जाता है। यह जगह महाराष्ट्र में है और इसे नेशनल जीओ-हेरिटेज स्मारक के रूप में जाना जाता है। यह जगह भी प्राकृतिक गतिविधियों की एक बड़ी निशानी है क्योंकि यह झील उल्का पिंड के टकराने से बनी है। लोनार झील को वन्य जीव अभ्यारण्य (Wildlife Sanctuary) घोषित किया गया है।

4. गुरुडोंगमार झील, सिक्किम

इस झील को देखने के लिए आपको सिक्किम जाना होगा। यहां की सरकार के मुताबिक गुरुडोंगमार झील 5,430 मीटर की ऊंचाई पर है, जिसे दुनिया और भारत की सबसे ऊंची झीलों में से एक माना जाता है। इस जगह को हिंदू, सिख और बौद्ध धर्मों के लोग पवित्र मानते हैं। इस झील का नाम गुरु पद्मसंभव के नाम पर रखा गया है, जिन्हें तिब्बती बौद्ध धर्म के संस्थापक के रूप में जाना जाता है, उन्होंने 8वीं शताब्दी में यहां की यात्रा की थी।

5. स्नो वैली, कश्मीर

जम्मू और कश्मीर के उत्तरी भाग में स्थित स्नो वैली को वैली ऑफ कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है। लुभावने नज़ारों, ऊंचे पर्वतों के अलावा यहां के सीनिक नजारे आपको जिंदगीभर के लिए एक अनोखी याद देते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.