Move to Jagran APP

जानें, लोकल मेट्रो ट्रेनों में किन लोगों को शुरू में यात्रा की दी जा सकती है अनुमति

मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली मुंबई लोकल को शुरू करने की बात चल रही है। प्राथमिक चरण में अनुमति सिर्फ वैसे लोगों के लिए होगी जो आवश्यक कार्यों में लगे होंगे।

By Umanath SinghEdited By: Published: Wed, 13 May 2020 12:25 PM (IST)Updated: Wed, 13 May 2020 12:25 PM (IST)
जानें, लोकल मेट्रो ट्रेनों में किन लोगों को शुरू में यात्रा की दी जा सकती है अनुमति
जानें, लोकल मेट्रो ट्रेनों में किन लोगों को शुरू में यात्रा की दी जा सकती है अनुमति

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। भारतीय रेल ने अपनी सेवा 12 मई से शुरू कर दी है। इसकी सफल शुरुआत के बाद अब राज्य सरकारें उपनगरीय रेल परिचालन शुरू करने पर जोर दे रही हैं। खासकर मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली मुंबई लोकल को शुरू करने की बात चल रही है। ऐसे में चंद दिनों में मुंबई की उपनगरीय रेल सेवा शुरू हो सकती है। हालांकि, इस क्रम में यात्रियों को सख्ती से कई चीजों का ख्याल रखने के लिए कहा जाएगा।  प्राथमिक चरण में आम यात्रियों को यात्रा की अनुमति नहीं भी दी जा सकती है। यह अनुमति सिर्फ वैसे लोगों के लिए होगी, जो आवश्यक कार्यों में लगे होंगे।

loksabha election banner

-इस सेवा में मेडिकल स्टाफ जैसे डॉक्टर्स, नर्सेज और हॉस्पिटल से जुड़े लोगों को यात्रा करने की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए यात्री को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। इसके बाद ही उन्हें स्टेशन में प्रवेश की अनुमति होगी।

-राज्य सरकार की पुलिस और उनसे जुड़े अधिकारियों को मुंबई लोकल में यात्रा की अनुमति होगी। उन्हें भी पहचान पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

-ऐसे लोग जो दवाओं को डिलीवरी करते हैं। उन्हें भी यात्रा के लिए छूट दी जाएगी। हालांकि, उनके पास वैध प्रमाण पत्र होना आवश्यक होगा।

-कई प्रकार के संस्थान, जो आम जनमानस की सेवा में जुटे हैं, उन्हें भी यात्रा करने की अनुमति दी जा सकती है। इसके लिए उनके पास सरकार द्वारा जारी वैध प्रमाण पत्र रहना जरूरी होगा।

औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने पर सरकार विचार कर रही हैं

हालांकि, राज्य सरकर अथवा मुंबई रेल कॉरपोरेशन की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि नई गाइडलाइंस के साथ जल्द मुंबई लोकल पटरी पर दौड़ने लगेगी, क्योंकि औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने पर सरकार विचार कर रही हैं और यह काम मेट्रो शुरू किए बिना संभव नहीं होगा।

ये सभी रेल गाड़ियां राजधानी एक्सप्रेस हैं। 

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भारतीय रेल ने 12 मई से रेल सेवा शुरू की है, जिसमें 15 जोड़ी रेल गाड़ियां डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू-तवी के लिए जा रही हैं। इसी गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर मुंबई लोकल रेल सेवा को शुरू किया जा सकता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.