विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahashivratri 2023: इस शिव मंदिर से आती है डमरू जैसी आवाज, महाशिवरात्रि पर बनाएं दर्शन करने का प्लान

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 17 Feb 2023 02:05 PM (IST)

Mahashivratri 2023 महाशिवरात्रि का त्योहार हर साल पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार ...और पढ़ें

Mahashivratri 2023: इस शिव मंदिर से आती है डमरू जैसी आवाज
Mahashivratri 2023: इस शिव मंदिर से आती है डमरू जैसी आवाज

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mahashivratri 2023: देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। कहा जाता है कि सच्चे मन से प्रार्थना करने पर भोलेनाथ हर कामना पूरी करते हैं।

हमारे देश में कई खूबसूरत शिव मंदिर है। जहां शिव भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ लगी रहती है। इनमें से कई शिव मंदिरों को लोग चमत्कारी और रहस्यमयी भी मानते हैं। आपको एक ऐसे ही शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पत्थरों को थपथपाने पर डमरू जैसी आवाज आती है। मान्यता है कि यहां भगवान शंकर निवास करते करते हैं। आइए महाशिवरात्रि के खास मौके पर विस्तार से जानते हैं, इस रहस्यमयी शिव मंदिर के बारे में...

View this post on Instagram

A post shared by Agrima sharma (@explorewithagrima)

इस मंदिर को जटोली शिव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित है। इस मंदिर के बारे में दावा किया जाता है कि यह एशिया का सबसे उंचा शिव मंदिर है। आपको बता दें कि इस रहस्यमयी शिव मंदिर को लेकर ये भी मान्यता है कि पौराणिक काल में भोलेनाथ कुछ समय के लिए यहां रहने आए थे।

View this post on Instagram

A post shared by 😍_ 𝕊𝔼ℍℤ𝔸𝔻𝕀_😍 (@phari990)

रिपोर्ट्स के अनुसार, 1950 के दशक में स्वामी कृष्णानंद परमहंस नाम के एक बाबा आए, जिनके मार्गदर्शन पर इस मंदिर का निर्माण हुआ। कहा जाता है कि इस मंदिर को तैयार होने में लगभग 39 साल का समय लगा। यहां की सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर के ऊपर एक विशाल सोने का कलश लगाया गया है। जो 11 फुट उंचाई पर है। मंदिर के अंदर स्फटिक मणि की शिवलिंग स्थापित है और हर तरफ अलग-अलग देवी-देवताओं की मूर्तियां भी लगी हैं।

Picture Courtesy: https://www.instagram.com/explorewithagrima/ https://www.instagram.com/phari990