विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Largest Mosque in India: जामा मस्जिद से लेकर ताज-उल-मसाजिद तक, ये हैं भारत की मशहूर और बड़ी मस्जिदें

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Wed, 29 Mar 2023 02:45 PM (IST)

Largest Mosque in India रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में इस मौके पर आज हम आपको ...और पढ़ें

भारत की 5 मशहूर और बड़ी मस्जिदें
भारत की 5 मशहूर और बड़ी मस्जिदें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Largest Mosque in India: 24 मार्च से रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। मुस्लिम समुदाय में इसे बेहद पवित्र महीना माना जाता है। इस मौके पर इस संबंधित समुदाय के लोग एक महीने तक रोजा रखते हैं। इस दौरान लोग सुबह सूर्योदय से पहले सहरी करते हैं। इसके बाद दिनभर बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं और शाम के वक्त इफ्तार के साथ अपना रोजा तोड़ते हैं। इतना ही नहीं रमजान के मौके पर ज्यादातर लोग मस्जिदों में जाकर नमाज भी पढ़ते हैं। तो इस रमजान के मौके पर तो आज हम आपको बताएंगे भारत की कुछ बड़ी और मशहूर मस्जिदों के बारे में-

ताज-उल- मसाजिद, भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौजूद ताज-उल- मसाजिद देश ही नहीं, बल्कि एशिया की सबसे बड़ी मस्जिद में से एक है। देखने में बेहद खूबसूरत इस मस्जिद को "मस्जिदों का ताज" भी कहा जाता है। करीब 5.68 एकड़ में बनी इस मस्जिद में एक साथ 100,000 से ज्यादा लोग नमाज अदा कर सकते हैं।

बड़ा इमामबाड़ा, लखनऊ

अवध के राजा द्वारा सन 1784 में निर्मित यह मस्जिद भी भारत की बड़ी मस्जिदों में से एक है। यहां एक बार में एक ही समय में 300,000 से ज्यादा लोग नमाज पढ़ सकते हैं। यह मस्जिद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित है।

जामा मस्जिद, दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद जामा मस्जिद भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की मशहूर

मस्जिदों में से एक है। इस मस्जिद को साल 1656 में शाहजहां ने बनवाया था। यहां एक बार में 25,000 नमाज अदा कर सकते हैं। इस मस्जिद में मौदूद लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर से बनी 135 फीट ऊंची मीनार बेहद खूबसूरत है।

मक्का मस्जिद, हैदराबाद

हैदराबाद स्थित मक्का मस्जिद देश की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी मस्जिदों में शामिल है। इस मस्जिद को सन 1694 में मक्का से लाई गई मिट्टी और ईंटों से बनाया गया था।

75 फीट ऊंची इस मस्जिद में एक बार में 10,000 लोग आ सकते हैं। आप इस मस्जिद के पास चौमहल्ला पैलेस, लाड बाजार और चारमीनार भी देख सकते हैं।

जामिया मस्जिद, श्रीनगर

श्रीनगर में स्थित जामिया मस्जिद भारत की सबसे पवित्र मस्जिदों में से एक है। यहां एक साथ एक समय में 33,000 इबादत कर सकते हैं। यह मस्जिद श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर के पुराने शहर के केंद्र में मौजूद है।

जामा मस्जिद, आगरा

ताज महल के लिए मशहूर आगरा अपनी जामा मस्जिद के लिए भी जाना जाता है। यहां मौजूद यह मस्जिद देश की बड़ी मस्जिदों में शुमार है। इसे शुक्रवार मस्जिद के रूप में भी जाना जाता है। यह मस्जिद भी लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बनाई गई है।

Picture Courtesy: Instagram/dawatehaq7