Move to Jagran APP

Navratri 2022: मां के दर्शन के लिए नवरात्रि में जा रहे हैं वैष्णो धाम, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Navratri 2022 भक्त पैदल यात्रा कर कटरा से माता के दर पर पहुंचते हैं। इसके अलावा आप चॉपर की मदद से भी माता के धाम पहुंच सकते हैं। अर्धकुंवारी तक चॉपर की सुविधा है। इसके लिए प्रति व्यक्ति किराया महज एक हजार रुपए हैं।

By JagranEdited By: Pravin KumarPublished: Mon, 26 Sep 2022 01:00 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 01:00 PM (IST)
Navratri 2022: मां के दर्शन के लिए नवरात्रि में जा रहे हैं वैष्णो धाम, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
Navratri 2022: मां के दर्शन हेतु नवरात्रि में जा रहे हैं वैष्णो धाम, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Navratri 2022: शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है। यह पर्व हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होकर नवमी तक मनाया जाता है। इसके अगले दिन विजय दशमी मनाई जाती है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नवरूपों की पूजा उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में मां के दर्शन मात्र से व्यक्ति के सभी दुःख और दर्द दूर हो जाते हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में भक्त मां के दर पर जाते हैं। अगर आप भी नवरात्रि में मां के दर्शन के लिए वैष्णो धाम जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

-वैष्णो देवी की यात्रा कटरा से शुरू होती है। आप दिल्ली से यातायात के तीनों माध्यम से कटरा पहुंच सकते हैं। कटरा में आपको ठहरने के लिए बजट में होटल मिल जाएंगे। इसके अलावा, आप धर्मशाला में भी ठहर सकते हैं। इसके लिए श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग कर सकते हैं।

-वर्तमान समय में आप ऑनलाइन यात्रा की पर्ची ले सकते हैं। इसके अलावा, आप काउंटर से भी यात्रा टिकट प्राप्त कर सकते हैं।

-भक्त पैदल यात्रा कर कटरा से माता के दर पर पहुंचते हैं। इसके अलावा, आप चॉपर की मदद से भी माता के धाम पहुंच सकते हैं। अर्धकुंवारी तक चॉपर की सुविधा है। इसके लिए प्रति व्यक्ति किराया महज एक हजार रुपए हैं। वहीं, मार्ग पर घोड़े और पालकी भी आसानी से मिल जाते हैं।

-माता के दर्शन के समय कुछ नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बेल्ट, मोबाइल, पर्स आदि चीजें ले जाने पर पाबंदी है। इन चीजों के साथ मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं है। आप इन चीजों को क्लॉक रूम में जमा कर सकते हैं।

-एक चीज का अवश्य ध्यान रखें कि वैष्णो धाम में मोबाइल काम नहीं करता है। आसान शब्दों में कहें तो मोबाइल नेटवर्क नहीं रहता है। इससे आपको कनेक्टिविटी में परेशानी आ सकती है। इसके लिए सबलोग एक साथ यात्रा करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.