विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, कितना होगा खर्च और कौन जा सकता है?

Published: Mon, 04 May 2026 12:12 PM (GMT+05:30)

कैलाश मानसरोवर की यात्रा हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म के लिए बेहद पवित्र मानी जाती है। इस यात्रा के लिए रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

शुरू हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के रजिस्ट्रेशन  (Picture Courtesy: Freepik)

शुरू हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के रजिस्ट्रेशन (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हिमालय की दुर्गम और रहस्यमयी वादियों में स्थित भगवान शिव के पावन धाम, कैलाश मानसरोवर की यात्रा का सपना हर भक्त देखता है। हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म में बेहद पवित्र मानी जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा (KMY) के लिए रेजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

हर साल विदेश मंत्रालय इस पवित्र यात्रा का आयोजन करवाती है। भगवान शिव के निवास स्थान के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए 19 मई 2026 आवेदन की आखिरी तारीख है। अगर आप भी कैलाश मानसरोवर की यात्रा करना चाहते हैं, तो आइए जानें इससे जुड़ी कुछ बातें, जैसे- रेजिस्ट्रेशन कैसे करें, कौन जा सकता है और इस यात्रा का खर्च कितना आएगा।

Kailash Manasarovar Yatra  (2)

(Picture Courtesy: Freepik)

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रूट और खर्च

यह यात्रा हर साल जून से सितंबर के दौरान दो मार्गों से आयोजित की जाती है-

रूट 1

  • लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड)- यह मार्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
  • समय- लगभग 22 दिन।
  • बैच- कुल 10 बैच।
  • खर्च- लगभग ₹2.09 लाख प्रति व्यक्ति।

रूच 2

नाथू ला दर्रा (सिक्किम)- यह मार्ग उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर है, जो कम ट्रैकिंग करना चाहते हैं।

समय- लगभग 21 दिन।

बैच- कुल 10 बैच।

खर्च- लगभग ₹3.31 लाख प्रति व्यक्ति।

कौन कर सकता है आवेदन?

कैलाश मानसरोवर की यात्रा काफी मुश्किल होती है। इसलिए इस यात्रा पर जाने के लिए कुछ कड़े मापदंड तय किए गए हैं-

  • नागरिकता- केवल भारतीय नागरिक यानी जिनके पास इंडियन पासपोर्ट है, वहीं अप्लाई कर सकते हैं।
  • आयु सीमा- 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 70 वर्ष।
  • स्वास्थ्य- बॉडी मास इंडेक्स 25 या उससे कम होना चाहिए। एप्लीकेंट शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होना चाहिए।
Kailash Manasarovar Yatra  (1)
(Picture Courtesy: Freepik)

आवेदन कैसे करें?

आवेदन केवल विदेश मंत्रालय (MEA) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

  • जरूरी दस्तावेज- पासपोर्ट साइज फोटो (JPG) और पासपोर्ट के पहले व अंतिम पेज की स्कैन कॉपी (PDF)।
  • रूट प्रेफरेंस- फॉर्म भरते समय आपको रूट की प्रेफरेंस और यात्रा खत्म करने का स्थान (जैसे दिल्ली या गंगटोक/धारचूला) चुनना होगा।
  • कंफर्मेशन ईमेल- रेजिस्ट्रेशन सफल के बाद आपको SMS और ईमेल के जरिए सूचित किया जाएगा।

सेलेक्शन कैसे होता है? 

सेलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड ड्रॉ ऑफ लॉट्स यानी लकी ड्रा पर आधारित होती है। जेंडर बैलेंस का ध्यान रखते हुए सॉफ्टवेयर के जरिए रैंडम तरीके से यात्रियों और उनके बैच को चुना जाता है। चुने गए यात्रियों को ईमेल और मैसेज के जरिए सूचित किया जाता है।

सेलेक्शन के बाद के जरूरी स्टेप्स

अगर आपका चयन हो जाता है, तो आपको यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी-

  • कन्फर्मेशन फीस- चयन के बाद एक निश्चित नॉन-रिफंडेबल राशि KMVN (उत्तराखंड) या STDC (सिक्किम) के खाते में जमा करानी होगी।
  • मेडिकल टेस्ट- यात्रियों को दिल्ली के हार्ट एंड लंग इंस्टीट्यूट और ITBP अस्पताल में मेडिकल चेकअप करवाना होगा। इसके बाद ऊंचे पहाड़ों पर (गुंजी या शेराथांग में) दूसरा मेडिकल टेस्ट होता है। अगर आप मेडिकल में अनफिट पाए जाते हैं, तो आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाती।
  • जरूरी दस्तावेज- दिल्ली रिपोर्ट करते समय 6 फोटो, ₹100 के स्टैम्प पेपर पर Indemnity Bond, इमरजेंसी हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए सहमति पत्र और कंसेंट फॉर्म लाना होगा, कि अगर यात्रा पर चीन में आपकी मृत्यु हो जाती है, तो वहीं पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।  

 
Source: