विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India’s Most Haunted Place: ये हैं भारत की 5 सबसे डरावनी जगह, रात तो दूर दिन में भी जाने से डरते हैं लोग

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Tue, 24 Jan 2023 04:41 PM (IST)

भारत के कई ऐसी प्लेसेस हैंजो अपनी खूबसूरती और खानपान के लिए जानी जाती है। लेकिन यहां कुछ ऐसी जगहें ...और पढ़ें

ये हैं भारत की पांच सबसे भूतिया जगह
ये हैं भारत की पांच सबसे भूतिया जगह

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। India’s Most Haunted Place: भारत विविधताओं का देश है। यहां हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति और अलग परंपरा है। दुनियाभर में भारत अपनी इसी संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। अपने खानपान और रहन-सहन के लिए मशहूर भारत में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जो अपनी अजीबो-गरीब गतिविधियों के लिए जानी जाती हैं। लोग अक्सर भारत के मशहूर पर्यटन स्थलों पर घूमने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के इन मशहूर स्थलों में से कई ऐसे भी हैं, जो भारत की डरावनी जगहों में शामिल हैं। दुनियाभर में ऐसे कई हॉन्टेड प्लेसेसे मौजूद हैं, जिन्हें लेकर लोगों का मानना है कि यहां कुछ ऐसा है, जो कल्पना से परे है। अगर आप भी ऐसी जगहों पर जाना चाहते हैं और कुछ अलग अनुभव लेना चाहते हैं, तो हम आपको बताएंगे भारत की पांच सबसे हॉन्टेड जगहों के बारे में-

भानगढ़ किला, राजस्थान

राजस्थान स्थित भानगढ़ किला भारत की सबसे डरावनी जगह है। भानगढ़ शहर में बने इस किले को लेकर लोगों की कई अलग-अलग मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि पुराने समय में यहां एक जादूगर था, जिसने इस किले को श्राप दिया था, जिसकी वजह से यह किला खंडहर बन गया और अब यहां लोगों को कई अलग चीजें महसूस होती हैं। बता दें कि इस जगह पर किसी भी पर्यटक को सूर्यास्त के समय जाने की अनुमति नहीं है।

अग्रसेन की बावली, दिल्ली

राजधानी दिल्ली का मशहूर पर्यटन स्थल अग्रसेन की बावली भी भारत की हॉन्टेड जगहों की लिस्ट में शामिल है। कई लोगों का मानना है कि इस बावली में मौजूद काले पानी से लोग हिपनोटाइज हो जाते थे और आत्महत्या कर लेते थे। इतना ही नहीं कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि उन्हें यहां अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। साथ ही कई लोगों का ऐसा दावा कि उन्होंने यहां अजीब चीजें महसूस की है।

जीपी ब्‍लॉक, मेरठ

मेरठ के कैंट एरिया बने इस बंगले में रात तो दूर लोग दिन में जाने से भी कतराते हैं। साल 1950 से खाली पड़ा यह बंगला अब खंडहर बन चुका है। कई लोगों का ऐसा कहना कि उन्होंने इस बंगले में किसी महिला को घूमते देखा है। वहीं, कई लोगों का दावा है कि उन्होंने यहां चार पुरुषों को मोमबत्ती की रोशनी बैठे देखा है। इस बंगले से जुड़ी इन कहानियों की वजह से लोग यहां जाने से डरते हैं। साथ ही मेरठ प्रशासन ने भी इसके अंदर जाने पर रोक लगाई हुई है।

नेशनल लाइब्रेरी, कोलकाता

अपनी दुर्लभ किताबों के लिए मशहूर कोलकाता की नेशनल लाइब्रेरी अपने डरावने किस्सों के लिए भी काफी मशहूर है। भारत की आजादी से पहले यह लाइब्रेरी गवर्नर जनरल ऑफ इंडिया का आधिकारिक आवास हुआ करती थी। यहां आने वाले लोगों का ऐसा मानना है कि इस जगह पर कोई अदृश्य शक्ति मौजूद है। साथ ही कुछ लोगों ने यहां अजीब आवाजें सुनने का भी दावा किया है। यही वजह है कि कई गार्ड्स यहां नाइट शिफ्ट करने से मना कर देते हैं।

मुकेश मिल्स, मुंबई

मुंबई के कोलाबा समुद्र के पास मौजूद मुकेश मिल्स भी अपने डरावने किस्सों के लिए काफी मशहूर है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी की गई है। हालांकि, यह जगह अपने भूतिया कहानियों के लिए काफी मशहूर है। अभिनेत्री बिपाशा बसु समेत कई कलाकार इस जगह अजीब चीजें महसूस कर चुके हैं।

Picture Courtesy: Instagram