Move to Jagran APP

इंडोनेशिया में यहां मिलती है भारतीय संस्‍कृति की झलक

90 फीसदी मुस्‍लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया में हिंदू धर्म और मंदिरों की अच्‍छी खासी जगह है। यहां आने वालों को भारतीय संस्‍कृति की झलक मिलती है।

By abhishek.tiwariEdited By: Published: Mon, 15 May 2017 04:36 PM (IST)Updated: Mon, 15 May 2017 05:27 PM (IST)
इंडोनेशिया में यहां मिलती है भारतीय संस्‍कृति की झलक
इंडोनेशिया में यहां मिलती है भारतीय संस्‍कृति की झलक

इंडोनेशिया में भारतीय संस्‍कृति
भारत के निकटवर्ती देशों में इंडोनेशिया एक ऐसा देश है, जिसका बाली द्वीप हिंदू संस्कृति की खुशबू से सराबोर है। ऐतिहासिक द्वीप बाली की संस्कृति पूरे विश्व के पर्यटकों को आकर्षित करती है। बाली ने अपने आंचल में बहुत-सी सांस्कृतिक धरोहरों को समेटा हुआ है। भारत की हिंदू सभ्यता यहां पूरी तरह जीवंत है। बाली में हिंदुत्व की नींव छठीं-सातवीं शताब्दी में ऋषि मारकंडेय ने रखी थी।

loksabha election banner

1. गरुड़ है यहां का नेशनल एंबलम :

इंडोनेशिया की धरती पर उतरते ही आपको भारतीय संस्‍कृति की झलक देखने को मिल जाएगी। क्‍योंकि इंडोनेशिया एयरलाइंस का लोगो 'गरुड़ पक्षी' है। गरुड़ देखते ही आपके मन में भगवान राम और गरुड़ पक्षी की कहानी याद आ जाएगी। गरुड़ इंडोनेशिया का नेशनल एंबलम भी है। यह देश मुस्‍लिम भले ही हो लेकिन यहां की संस्‍कृति में भारतीयता घुली-मिली है।

 

2. रामलीला है फेमस :

इंडोनेशिया में रामायण का प्रभाव इतना गहरा है कि यहां की सारी संस्कृति ही रामायण की पारम्परिक आस्था से जुडी हुई है। यहां पर रामलीला भी होती है जो काफी फेमस है। देश के कई इलाकों में रामायण के अवशेष और रामकथा की नक्काशी वाले पत्थर भी मिलते हैं। भारत में जहां लोग आदिकवि ऋषि वाल्मिकी द्वारा लिखित रामायण को मानते हैं जो संस्कृत भाषा में लिखी गयी थी, वही इंडोनेशिया में कवि योगेश्वर द्वारा लिखित रामायण को माना जाता है जो कावी भाषा में लिखी गयी थी।

 

3. मंदिर हैं यहां की शान : 

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता जाने वाले यात्रियों के लिए उत्तर-पश्चिम तट पर स्थित शहर के बीचोंबीच भव्य निर्मित अनेक घोड़ों से खिंचने वाले रथ पर श्री कृष्ण-अर्जुन की प्रतिमा सर्वाधिक आकर्षित करने वाली है। इस शहर में जगह-जगह आपको हिंदू स्‍थपत्‍य कला का दर्शन होता रहेगा। वहीं इंडोनेशिया में पांच बड़े-बड़े हिंदू मंदिर भी हैं। भारत के भगवान राम और अन्य कई देवताओं की मूर्तियां या मंदिर आपको सहज ही मिल जाएंगे जो की इंडोनेशिया को भारत की संस्कृति से कहीं न कहीं जोडऩे का कार्य करते हैं।

 

4. नोटों में है गणेश जी की फोटो :

इंडोनेशिया की करेंसी देखने पर आपको उसमें गणेश जी की फोटो छपी हुई साफ-साफ दिखाई देगी। गणेश भगवान को इंडोनेशिया में कला, विज्ञान और शिक्षा के देवता के रूप में देखा जाता है इसलिए वहां की करेंसी पर उनके ही फोटो छपे हुए हैं।

 

5. रामायण और महाभारत का प्रभाव :

रामायण और महाभारत का प्रभाव पूरे इंडोनेशिया में है। बाली के लोगों में महाभारत के युद्धस्थल कुरुक्षेत्र को देखने की इच्छा बलवती है। वहां के लोग गंगा में पवित्र स्नान तथा शिव मंदिरों को देखने को अपनी पहली प्राथमिकता में रखते हैं। उन्हें यहां अपने देश जैसा माहौल लगता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.