Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Romantic Destinations: सितंबर में रोमांटिक डेट पर जाने की है प्लानिंग? तो इन हसीन जगहों को करें एक्सप्लोर

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 31 Aug 2023 12:34 PM (IST)

    Romantic Destinations अगर आप दिल्ली के आसपास रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं तो जयपुर जाएं। जयपुर अपनी शहरी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसके लिए जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है। आप अपने पार्टनर के साथ जयपुर स्थित आमेर किला चोखी धानी पड़ाव रेस्टोरेंट रामबाग पैलेस जल महल द टेरेस ग्रिल हाउस ऑफ पीपल आदि जगहों पर जा सकते हैं।

    Hero Image
    Romantic Destinations: सितंबर में रोमांटिक डेट पर जाने की है प्लानिंग? तो इन हसीन जगहों को करें एक्सप्लोर

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Romantic Destinations: सितंबर का महीना घूमने के लिए परफेक्ट होता है। इस महीने में मानसून अंतिम पड़ाव पर रहता है। इसके लिए बड़ी संख्या में पर्यटक सितंबर के महीने में घूमने की प्लानिंग करते हैं। कपल्स रोमांटिक डेट पर जाने की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ सितंबर के महीने में रोमांटिक डेट पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन जगहों पर जाने से आपके रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी। साथ ही रिश्ते मधुर और मजबूत भी होंगे। आइए, इन खूबसूरत डेस्टिनेशन के बारे में जानते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई

    मायानगरी मुंबई बॉलीवुड के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मुंबई में कई खूबसूरत रोमांटिक डेस्टिनेशन हैं। इनमें गेटवे ऑफ इंडिया, ताज होटल, मरीन ड्राइव, बैंडस्टैंड, एस्सेल वर्ल्ड, रेनफॉरेस्ट रेस्टोरेंट एंड बार, बेव्यू कैफे आदि प्रमुख हैं। आप अपने पार्टनर के साथ मुंबई की इन जगहों पर रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

    जयपुर

    अगर आप दिल्ली के आसपास रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं, तो जयपुर जाएं। जयपुर अपनी शहरी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसके लिए जयपुर को 'पिंक सिटी' भी कहा जाता है। आप अपने पार्टनर के साथ जयपुर स्थित आमेर किला, चोखी धानी, पड़ाव रेस्टोरेंट, रामबाग पैलेस, जल महल, द टेरेस ग्रिल, हाउस ऑफ पीपल आदि जगहों पर जा सकते हैं।

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश अपनी प्राचीनतम संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है। इस राज्य में कई खूबसूरत पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं। इनमें उज्जैन स्थित महाकालेश्वर धार्मिक स्थल पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट के लिए मध्य प्रदेश का रुख कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में पचमढ़ी, खजुराहो, अमरकंटक, जबलपुर, मांडू, ग्वालियर का किला, हनुमंतिया आइलैंड आदि प्रमुख जगह हैं। आप अपने पार्टनर के साथ इन रोमांटिक जगहों पर जा सकते हैं।

    दिल्ली एनसीआर

    अगर आप दिल्ली एनसीआर के आसपास रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश की इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। इस लिस्ट में नवाबों का शहर लखनऊ भी शामिल है। लखनऊ स्थित मरीन ड्राइव कपल्स के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बिंदु है। इसके अलावा, नोएडा स्थित वर्ल्ड ऑफ वंडर पार्क, हर्बल गार्डन, गुलाब बारी, खुसरो बाग, आगरा आदि जगहों पर पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।