Move to Jagran APP

Propose Day 2023: किसी खास जगह करना चाहते हैं प्यार का इजहार, तो भारत की ये 5 प्लेसेस होंगी परफेक्ट

वैलेंटाइन के दूसरे दिन प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। अगर आप भी इस साल प्रपोज डे पर अपने प्यार का इजहार करने वाले हैं तो भारत की इन 5 रोमांटिक जगहों पर अपने पार्टनर को प्रपोज कर सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaPublished: Tue, 07 Feb 2023 12:00 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2023 12:00 PM (IST)
Propose Day 2023: किसी खास जगह करना चाहते हैं प्यार का इजहार, तो भारत की ये 5 प्लेसेस होंगी परफेक्ट
इन 5 रोमांटिक जगहों पर करें प्यार का इजहार

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Propose Day 2023: दुनिया भर में वैलेंटाइन वीक बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। आज यानी 7 फरवरी को रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। यह पूरा हफ्ता प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। साथ ही लोग इस दौरान अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। अपने दिल की बात जाहिर करने के लिए वैलेंटाइन डे के दूसरे दिन को प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने दिल की फीलिंग्स जाहिर करते हैं। तो इस प्रपोज डे अगर आप भी किसी से अपने प्यार का इजहार करने वाले हैं, तो कुछ ऐसी रोमांटिक जगहें हैं, जहां आज बेहद रोमांटिक अंदाज में अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ रोमांटिक प्लेसेस के बारे में-

loksabha election banner

गोवा

वैलेंटाइन डे पर किसी खास को प्रपोज करने के लिए गोवा सबसे बेहतरीन जगह है। भारत के मशहूर टूरिस्ट प्लेसेस में से एक गोवा देश के सबसे रोमांटिक स्थलों में से एक है। खूबसूरत बीच और हरियाली से भरे इस डेस्टिनेशन पर आप बेहद रोमांटिक अंदाज में अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

श्रीनगर

अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर श्रीनगर प्रपोज करने के लिए बेहद रोमांटिक डेस्टिनेशन साबित होगा। पृथ्वी पर स्वर्ग के रूप में मशहूर यह शहर जम्मू कश्मीर में स्थित है। खुली वादियों, पहाड़ों, हरियाली और शानदार बगीचों के बीच आप यहां अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

जैसलमेर

'गोल्डन सिटी' के नाम से मशहूर राजस्थान का जैसलमेर भी प्रपोज करने के लिए एक बेहद रोमांटिक जगह है। अपनी सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर यह शहर आपके इस खास पल को और भी ज्यादा खास बना देगा। यह शहर अपने शाही किलों, शानदार वास्तुकला और बेहतरीन हवेलियों के लिए जाना जाता है।

मुन्नार

मुन्नार दक्षिण-पश्चिमी राज्य केरल में स्थित एक शहर है। यह अपनी सदाबहार सुंदरता और जलवायु के लिए लोकप्रिय है। चाय के बागानों और खूबसूरत झरनों से सजा यह शहर आपके दिल की बात जाहिर करने के लिए एक बढ़िया विकल्प साबित होगा।

ताजमहल

प्यार की निशानी ताजमहल प्यार का इजहार करने के लिए सबसे बढ़िया जगह है। आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे स्थित ताजमहल की खूबसूरती दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है। यह कपल्स के लिए एक रोमांटिक प्लेस है, जहां डूबते सूजर के बीच अपने प्यार का इजहार करने का अलग भी अनुभव होगा।

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.