Move to Jagran APP

Happy Friendship Day 2019: दिल्ली के आस-पास इन जगहों पर मना सकते हैं फ्रेंडशिप डे

Happy Friendship Day 2019अगर आप दिल्ली में रहते हैं या फ्रेंडशिप डे के दिन आने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ ऐसी जगह जहां आप इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

By Rajat SinghEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 05:41 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 11:00 PM (IST)
Happy Friendship Day 2019: दिल्ली के आस-पास इन जगहों पर मना सकते हैं फ्रेंडशिप डे

नई दिल्ली,जेएनएन। Happy Friendship Day 2019: फ्रेंडशिप डे पर आप अगर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बिल्कुल सही कर रहे हैं। निकल जाइए दोस्तों के साथ और करिए खूब मौज मस्ती। फ्रेंडशिप डे के दिन समस्या यही होता आखिर जाएं तो जाएं कहां। हम गलती करते हैं कि हम किसी पुराने-सी जगह पर चले जाते हैं। लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए और कुछ नए जगहों पर एक्सप्लोर करना एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर आप दिल्ली में रहते हैं या फ्रेंडशिप डे के दिन आने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ ऐसी जगह जहां आप इस दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं...

loksabha election banner

1. नोएडा सेक्टर 18
नोएडा सेक्टर 18 में कई ऐसी जगह हैं, जहां पर जमकर इंज्वॉय कर सकते हैं। यहां आपको स्ट्रीट फूड से लेकर पब और अच्छे रेस्टोरेंट भी हैं। यहां आप खान के काठी रोल खा सकते हैं। इसके अलावा The Great India Mall में जाकर खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा कई और मॉल हैं, जहां आप शॉपिंग के साथ मूवी देख सकते हैं। वहीं, मॉल के सामने आस-पास आपको बैठकर समय बिताने के लिए कई प्लेस मिल जाएंगे। इसमें अगर आप विंग डिंग जाना जा सकते हैं, जहां का स्लो म्यूजिक और रेलिक्सिंग लुक इसे बैठने के लिए बेहतरीन जगह बनाती है।

2.पुरानी दिल्ली
दिल्ली में पुरानी दिल्ली का कोई तोड़ नहीं है। बस एक बार कदम रखने की जरूरत है, माहौल तो अपने आप बन जाता है। पुरानी दिल्ली में आपको नॉनवेज के साथ वेज खाने को भी मिलता है, लेकिन यहां आपको ट्रेडिशनल फूड और क्लचर देखने को मिलेगा। हां, अगर आप जा रहे हैं, तो पराठे और कचौड़ी खाना ना भूलें।

3.कनॉट प्लेस
दिल्ली के मशहूर जगहों में से एक है कनॉट प्लेस। यहां आपको कैफे और रेस्टोरेंट के कई ऑप्शन मिलेंगे। हालांकि, आपको यह जगह थोड़ी-सी महंगी पड़ सकती है। लेकिन इस जगह पर आपको बैठने और खाने के कई ऑप्शन मिलेंगे। यहां सड़क पर यूं ही खाली घूम भी सकते हैं।

4. जामा मस्जिद
अगर आप और आपके दोस्त नॉनवेज खाने के शौकीन हैं, तो निकल जाइए जामा मस्जिद की ओर। यहां आपको शानदार मुगलई खाने का मौका मिलेगा। यहां आप अल-जवाहर या करीम में खा सकते हैं। अगर घर पर पार्टी कर रहे हैं, तो कल्लन की दुकान से पैक भी करा सकते हैं।

5.यमुना एक्सप्रेस वे
दिल्ली में अगर आप लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना रहे हैं, तो यमुना एक्सप्रेस वे आपके लिए है। यहां आप मजे से अपनी गाड़ी चला सकते हैं। अगर रोड ट्रिप का प्लान कर रहे, तो आगरा आपका अगला स्टॉप हो सकते हैं।  

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.