विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gujrat Famous Dish: इन स्वादिष्ट व्यंजन के बिना अधूरी है हर गुजराती थाली, आप भी जरूर लें इनका स्वाद

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Mon, 10 Apr 2023 05:54 PM (IST)

Gujrat Famous Dish गुजराती खाने की बात ही अलग होती है। यहां की डिशेज दुनियाभर में मशहूर है। अगर आपने इन डिशेज को नहीं चखा है तो जरूर इनका स्वाद लें। तो चलिए जानते हैं गुजरात के फेमस फूड्स के बारे में...

Gujrat Famous Dish:इन स्वादिष्ट व्यंजन के बिना अधूरी है हर गुजराती थाली
Gujrat Famous Dish:इन स्वादिष्ट व्यंजन के बिना अधूरी है हर गुजराती थाली

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Gujrat Famous Dish: गुजरात घूमने के लिहाज से परफेक्ट डेस्टिनेशन के तौर पर जाना जाता है। यहां आपको आकर्षक झरने, मनमोहक झीलें और हरे-भरे जंगल देखने को मिल जाएंगे, लेकिन खानपान के लिहाज से भी गुजरात दुनियाभर में फेमस है। यहां की डिशेज का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। तो अगर आपने अभी तक इनका स्वाद नहीं चखा है, तो एक बार इन्हें जरूर करें अपनी थाली में शामिल।

थेपला

थेपला के बिना गुजराती थाली है अधूरी। इसे बनाने के लिए बेसन का आटा, कसूरी मेथी, सौंफ, अजवाइन, तिल का इस्तेमाल किया जाता है। गुजरात के लोग इसे सुबह या शाम के नाश्ते में चाय के साथ खाना पसंद करते हैं।

खांडवी

खांडवी गुजरात की काफी मशहूर डिश है। इसे तैयार करने के लिए बेसन और दही का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा राई, करी पत्ता, भूना हुआ जीरा, नारियल से गार्निश किया जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक खांडवी खाना पसंद करते हैं। यह स्वास्थ्य के लिहाज से भी हेल्दी नाश्ता माना जाता है।

खमण

खमण बनाने के लिए चने के आटा का इस्तेमाल किया जाता है। इसे छोटे क्यूब्स में काटा जाता है और धनिया पत्ती, राई, कटा हुआ प्याज और सेव से सजाया जाता है और इसे खट्टी चटनी और हरी मिर्च के सर्व किया जाता है।

खाखरा

खाखरा देखने में भी पापड़ जैसा लगता है और खाने में भी पापड़ की ही तरह लगता है। गुजरात घूमने जाए, तो खाखरा चखना ना भूलें।

उंधियू

उंधियू एक तरह की सब्जी होती है। आप इसे बनाने के लिए कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल कर सकती हैं। जिसकी वजह से इसका नाम उंधियू है। तो यह अपने स्पेशल स्वाद की वजह से दुनियाभर में है प्रसिद्ध।

Picture Courtesy: Instagaram: /gujarati.kitchen35/

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।