यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्यार के पल-हिमाचल के हसीन नजारे, हनीमून के लिए बेस्ट हैं 5 जगहें! आंख बंदकर बुक कर लें टिकट
हर कपल शादी के बाद हनीमून पर जाने को लेकर काफी एक्साइटेड रहता है। इसके लिए वह सबसे बेस्ट हनीमून ...और पढ़ें

HighLights
- हनीमून पर कपल अपनी लाइफ के हसीन पलों को जीते हैं।
- हनीमून में बिताए गए पल पूरी जिंदगी याद रहते हैं।
- हनीमून के लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन सब कुछ यादगार बना सकती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी की शादियां शायद ही किसी को अच्छी लगती हों। चिपचिपाहट और उमस से लोगों का जीना दुश्वार हो जाता है। पसीने के जरिए मेकअप बह जाता है। इस दौरान सिर्फ मेहमानों को ही नहीं बल्कि दूल्हा दुल्हन को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि शादी तो कैसे भी कर के हो ही जाती है। शादी के बाद भी कई रस्में होती हैे। दूल्हा-दुल्हन उसमें भी व्यस्त होते हैं।
ऐसे में जब थोड़ी फुर्सत मिलती है तो नया जोड़ा हनीमून की प्लानिंग करता है। एक नए शादी शुदा जोड़े के लिए ये बहुत ही खास पल होता है। सर्दी हो या गर्मी का मौसम, हनीमून हर किसी के लिए बेहद खास होता है। एक तरह से जीवन की शुरुआत करने के लुए यह सुनहरा पल होता है। इसलिए कपल्स हनीमून को खास बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अगर आप भी अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए हैं।
आज हम आपको अपने इस लेख में हिमाचल प्रदेश की ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपकाे हनीमून के लिए जरूर जाना चाहिए। यहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर पाएंगे। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं विस्तार से-
मनाली
मनाली फेमस हनीमून डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है। यहां बर्फ से ढके पहाड़, बहती हुई ब्यास नदी और शांत वातावरण कपल्स को रोमांटिक माहौल देता है। आप यहां रोहतांग पास, सोलांग वैली, हिडिम्बा मंदिर जैसी जगहों की सैर कर सकते हैं। बर्फ में हाथ थामकर वॉक करना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता है। ये एक किफायती ट्रिप हो सकता है।
शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां का माल रोड, रिज, कुफरी और नारकंडा जैसी जगहें देखने में काफी सुंदर है। स्नोफाल के समय तो शिमला की खूबसूरती इतनी ज्यादा बढ़ जाती है मानो धरती पर ही स्वर्ग आ गया हो। ये आपके नए जीवन की शुरूआत के लिए बेहतरीन विकल्प है।
यह भी पढ़ें: Mother's Day पर मां हो जाएंगी हैप्पी, इन 6 बेस्ट जगहों की कराएं सैर; अभी करा लें बुकिंग
डलहौजी
अगर आप अपना हनीमून किसी शांत और कम भीड़भाड़ वाली जगह पर मनाना चाहते हैं तो डलहौजी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह जगह ब्रिटिश काल की याद दिलाती है। यहां की सुंदरता नए जोड़े को एक दूसरे को करीब ला देगी। आप यहां से खजियार भी जा सकते हैं। यहां का नजारा बेहद रोमांटिक होता है।
कसौली
हिमाचल प्रदेश में बसा कसौली एक ऐसा हिल स्टेशन है जो बेहद रोमांटिक है और यहां बहुत शांति भी है। यहां का मौसम इतना रोमांटिक होता है कि आपका हनीमून बेस्ट हनीमून बन जाएगा। कपल्स यहां क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
धर्मशाला
धर्मशाला को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। धर्मशाला में बर्फ से ढके पहाड़ और बौद्ध मठों के लिए मैक्लोडगंज अपनी एक अलग पहचान रखता है। अगर आप भी हनीमून के लिए ऐसी जगह की तलाश कर रहे हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। यहां कई कपल्स हनीमून मनाने के लिए आते हैं।
