Move to Jagran APP

स्पाइस मार्केट से लेकर शौचालय म्यूजियम तक, इन मामलों में दिल्ली है नंबर-1 शहर

दिल्ली को मसालों का बाजार भी कहा जाता है। इस शहर में एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजार है। दिल्ली के खारी बावली बाजार में दुनियाभर के मसालों की खरीददारी कर सकते हैं। साथ ही यह बाजार गुणवत्ता के लिए भी प्रसिद्ध है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 03:03 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 03:03 PM (IST)
स्पाइस मार्केट से लेकर शौचालय म्यूजियम तक, इन मामलों में दिल्ली है नंबर-1 शहर
दुनिया के सबसे महंगे ऑफिस स्पेस में दिल्ली का कनॉट प्लेस का नाम शुमार है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। हर साल काफी संख्या में विदेशी पर्यटक दिल्ली घूमने आते हैं। इस शहर में कई ऐतिहासिक पर्यटन और धार्मिक स्थल हैं, जो अपनी विशेषताओं के लिए जाना जाता है। इनमें कुतुबमीनार, जामा मस्जिद, लाल किला, कमल मंदिर, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन आदि प्रमुख स्थल हैं। वहीं, दिल्ली मेट्रो भी परिचालन और सुविधाओं के लिए पॉपुलर है। इसके अलावा, राजधानी दिल्ली कई मामलों में दिल्ली दुनिया की नंबर-1 शहर है। अगर आपको नहीं पता है, तो आइए दिल्ली से जुड़ें कुछ रोचक तथ्य जानते हैं-

loksabha election banner

मसाला बाजार

दिल्ली को मसालों का बाजार भी कहा जाता है। इस शहर में एशिया का सबसे बड़ा मसाला बाजार है। दिल्ली के खारी बावली बाजार में दुनियाभर के मसालों की खरीददारी कर सकते हैं। साथ ही यह बाजार गुणवत्ता के लिए भी प्रसिद्ध है। जब कभी दिल्ली जाएं, तो मसालों की शॉपिंग के लिए खारी बावली बाजार जरूर जाएं।

सुलभ इंटरनेशनल शौचालय संग्रहालय

दिल्ली में स्थित म्यूजियम सुलभ शौचालय की गिनती दुनिया के सबसे विचित्र म्यूजियमों में की जाती है। यह शौचालय महावीर एन्क्लेव में स्थित है। स्वच्छता को समर्पित इस शौचालय में इतिहास के कई अजीबोगरीब टॉयलेट शीट हैं। आप एक बार सुलभ इंटरनेशनल शौचालय संग्रहालय देखने जरूर जाएं।

कनॉट प्लेस

दुनिया के सबसे महंगे ऑफिस स्पेस में दिल्ली का कनॉट प्लेस का नाम शुमार है। देश के सभी जगहों में कनॉट प्लेस सबसे ऊपर है। वहीं, सबसे महंगे ऑफिस स्पेस में मुंबई दूसरे स्थान पर है। कनॉट प्लेस महंगे बार, रिटेल स्टोर, रेस्त्रां और ऑफिस के लिए भी जाना जाता है। जब कभी मौका मिले, तो एक बार जरूर घूम आएं।

बटर चिकन

दिल्ली बटर चिकन डिश के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। स्थानीय भाषा में मुर्ग मखनी कहा जाता है। यह रेस्त्रां मोती महल के नाम से जाना जाता है। इसमें तंदूर चिकन को बटर ग्रेवी में अच्छी तरीके से पकाया जाता है। बटर चिकन का स्वाद बेहद स्वादिष्ट होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.