विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में रहकर ही करना चाहते हैं बंगाल की दुर्गा पूजा का अनुभव, तो इन मशहूर पंडालों के करें दर्शन

Published: Thu, 03 Oct 2024 05:56 PM (GMT+05:30)

देशभर में नवरात्र की धूम देखने को मिल रही है। इस दौरान हर कोई माता रानी की भक्ति में डूबा ...और पढ़ें

इस नवरात्र करें दिल्ली के मशहूर पंडालों की पूजा (Picture Credit- Instagram)
इस नवरात्र करें दिल्ली के मशहूर पंडालों की पूजा (Picture Credit- Instagram)

HighLights

  1. 3 अक्टूबर से Shardiya Navratri 2024 की शुरुआत हो गई है।
  2. इसे मौके पर राजधानी दिल्ली में काफी रौनक देखने को मिल रही है।
  3. यहां कई मशहूर दुर्गा पंडाल लगाए जाते हैं, जिनके दर्शन आपको जरूर करने चाहिए।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार, 3 अक्टूबर से Shardiya Navratri की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्र का यह त्योहार हिंदू धर्म में काफी अहम होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक पूजा की जाती है। देशभर में इस त्योहार की धूम देखने को मिलती है। देश की राजधानी दिल्ली में भी इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यहां कई मशहूर दुर्गा पंडाल हैं, जो बंगाली परंपरा की तर्ज पर इस पर्व को सेलिब्रेट करते हैं। अगर आप भी दिल्ली में रहकर कोलकाता की दुर्गा पूजा का आनंद लेना चाहते हैं, तो यहां मौजूद इन मशहूर दुर्गा पंडालों के दर्शन कर सकते हैं-

यह भी पढ़ें- साल में सिर्फ नौ दिन खुलता है मां दुर्गा का यह प्राचीन मंदिर, देवी की एक झलक पाने के लिए दूर-दूर से आते हैं भक्त

आरामबाग दुर्गा पूजा

आरामबाग दुर्गा पूजा अपने रचनात्मक और विषय आधारिक पंडालों के लिए जाना जाता है। हर साल यहां भारी संख्या में लोग माता रानी के दर्शन के लिए आते हैं। यह पंडाल इसलिए भी खास है, क्योंकि यहां के आयोजक हर साल नई थीम लेकर आते हैं, जो दिल्ली और बाहर के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यह पंडाल पंचकुइयां रोड, पहाड़गंज, सेंट्रल दिल्ली में लगता है और यहां के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन रामकृष्ण आश्रम मार्ग (ब्लू लाइन) है।

काली बाड़ी दुर्गा पूजा

कनॉट प्लेस स्थित काली बाड़ी दुर्गा पंडाल शहर के सबसे पुराने और सबसे पारंपरिक दुर्गा पूजा समारोहों में से एक है। यह पंडाल एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव देता है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। यह पंडाल अपनी सादगी और अनुष्ठानों के लिए जाना जाता है। यह पंडाल मंदिर मार्ग, कनॉट प्लेस, सेंट्रल दिल्ली में लगाया जाता है। यहां पहुंचने के लिए आपको निकटतम मेट्रो स्टेशन आरके आश्रम मार्ग (ब्लू लाइन) पर आना होगा।

सीआर पार्क, नई दिल्ली

सीआर पार्क यानी चितरंजन पार्क आमतौर पर "मिनी कोलकाता" के नाम से भी जाना जाता है। यह राजधानी दिल्ली में दुर्गा पूजा समारोह का केंद्र है। सीआर पार्क काली मंदिर बंगालियों और अन्य लोगों के लिए एक प्रमुख केंद्र है। यहां पहुंचने के लिए आप निकटतम मेट्रो स्टेशन नेहरू प्लेस (वायलेट लाइन) या नेहरू एन्क्लेव (मैजेंटा लाइन) पहुंच सकते हैं।

निवेदिता एन्क्लेव पंडाल

पश्चिम विहार, वेस्ट दिल्ली में स्थित निवेदिता एन्क्लेव पंडाल भी शहर के प्रसिद्ध पंडालों में से एक है। निवेदिता एन्क्लेव, पश्चिम विहार, वेस्ट दिल्ली में एक रेसिडेंशियल जगह है, जिसे "बंगाली कॉलोनी" के रूप में भी जाना जाता है। यह क्षेत्र के सबसे पुराने दुर्गा पूजा समारोहों में से एक का आयोजन करता है। यहां पहुचंने के लिए आपको नजदीकी मेट्रो स्टेशन पश्चिम विहार (ब्लू लाइन)

मातृ मंदिर दुर्गा पूजा, सफदरजंग एन्क्लेव

मातृ मंदिर पूजा दिल्ली का एक और प्रसिद्ध दुर्गा पूजा उत्सव है, जो नृत्य, संगीत और नाटक सहित अन्य सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। यह पंडाल समृद्ध बंगाली परंपराओं का अनुभव प्रदान करता है। यहां पहुंचने के लिए आपको निकटतम मेट्रो स्टेशन ग्रीन पार्क (येलो लाइन) आना होगा।

यह भी पढ़ें-  Shardiya Navratri पर पाना चाहते हैं माता रानी का आशीर्वाद, तो दिल्ली के इन देवी मंदिरों के करें दर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।