Move to Jagran APP

जन्नत जैसी खूबसूरत है फ्रांस की ये 5 जगह, प्रकृति के करीब जाने के लिए यहां घूमें

स्वर्ग की तरह मानी जाने वाली जगह है लाइबेरॉन।

By Pratima JaiswalEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 02:13 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 02:13 PM (IST)
जन्नत जैसी खूबसूरत है फ्रांस की ये 5 जगह, प्रकृति के करीब जाने के लिए यहां घूमें
जन्नत जैसी खूबसूरत है फ्रांस की ये 5 जगह, प्रकृति के करीब जाने के लिए यहां घूमें

आप किसी ऐसी जगह जाना चाहते हैं, जहां आपको रोज की भीड़-भाड़ से आजादी मिल सके। साथ ही आपको प्रकृति के करीब जाने का मौका मिले, तो आप फ्रांस की बेहतरीन 5 जगहों पर घूम सकते हैं। यहां घूमकर आपको न सिर्फ मजा आएगा बल्कि काफी कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।

loksabha election banner

लाइबेरॉन

 

स्वर्ग की तरह मानी जाने वाली जगह है लाइबेरॉन। इस जगह के जंगल, लैवेंडर के खेत, किसानों के बाजार, कलरफूल और कलात्मक घर यहां पर घूमने वालों के आकर्षण का केंद्र हैं। इस जगह को देखने के लिए ज्यादातर लोग गर्मियों में पहुंचते हैं।

पेरिस

 

फ्रांस की राजधानी पेरिस देखने में बहुत ही खूबसूरत बेस्ट डेस्टिनेशन्स है। इसे सिटी ऑफ लव, सिटी ऑफ लाइट्स, कैपिटल ऑफ फैशन नाम दिए गए हैं। इस शहर में  विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय भी हैं। यहां हर साल दुनियाभर के कपल्स हनीमून मनाने पहुंचते हैं। इस शहर में देखने वाली ट्रायोमफे, नॉट्रे डेम कैथेड्रल, एफिल टॉवर, आर्क डी आदि खास जगहें हैं। 

दॉरदॉग्ने

यह जगह फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यहां पर नेचुरल दृश्य देखने को मिलता है और यहां पर दॉरडोन नदी भी है। इस जगह पर चैटाऊ डी बायनाक नाम की एक पहाड़ी भी है जो काफी खूबसूरत है। 

मॉन्ट सेंट-मिशेल

मॉन्ट सेंट-मिशेल एक द्वीप की तरह है। इसका निर्माण 708 ईस्वी में एवरेश के बिशप और मोन्क्स ने करवाया था। यह फ्रांस के नॉर्थेंडी के उत्तर-पश्चिमी में स्थित है। यह फ्रांस घूमने के शौकीन लोगों के लिए मनपसंद जगहों में से एक है।

फ्रेंच रिवेरा

फ्रेंच रिवेरा फ्रांस के भूमध्य सागर के तट पर स्थित है। फ्रांस जाने वाले सभी पर्यटक यहां जरूर पहुंचते हैं। यहां पर बहुत बड़ा प्ले ग्राउंड है। यह जगह मोनाको या कान फिल्म फेस्टीवल, सेंट ट्रोपेज के लिए काफी मशहूर है।इसके अलावा यहां पर एजे और सेंट-पॉल डे वेंस के गढ़े गांव और ग्रास के पेर्फियमस बेहद मशहूर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.