विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Father's Day 2024: इस फादर्स डे को बनाना चाहते हैं खास, तो पापा के साथ इन जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान

Published: Fri, 14 Jun 2024 07:05 PM (IST)

Father’s Day बेहद खास मौका होता है। इस दिन आप अपने पापा का उनके प्यार और बलिदानों के लिए शुक्रिया ...और पढ़ें

Father's Day पर करें अपने पापा के लिए खास गेटअवे प्लान (Picture Courtesy: Freepik)
Father's Day पर करें अपने पापा के लिए खास गेटअवे प्लान (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. Father’s Day इस साल 16 जून को मनाया जाएगा।
  2. इस दिन आप अपने पापा के साथ एक गेटअवे भी प्लान कर सकते हैं।
  3. इससे उनका भी तनाव कुछ कम होगा और आपको उनके साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली।  Father's Day 2024: फादर्स डे पिताओं को समर्पित एक खास दिन है, जो जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह दिन 16 जून को मनाया जाएगा। वैसे तो, पूरा साल हमारे पापा हमारी हर इच्छा को पूरा करने की पूरी कोशिश करते हैं। हमें किसी चीज की कमी न हो, हम किसी परेशानी में न फंस जाएं। वे हमेशा इसी चिंता में घुलते रहते हैं। ऐसे में फादर्स डे जैसे खास मौके पर क्यों न कुछ ऐसा कुछ किया जाए, जिससे वे अपनी परेशानियों को भूलकर एंजॉय करें। आइए जानें कुछ ऐसे ही गेटअवे आइडियाज (Places to visit on Father's Day) जहां आप वीकेंड पर अपने पापा के साथ कुछ खास समय बिता सकते हैं।

मनाली (Manali)

हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली एक ऐसी जगह है, जो आपको गर्मी से राहत तो दिलाएगी ही, साथ ही, यहां आप अपने पापा के साथ कुछ खास समय भी बिता सकते हैं। यहां आप उनके साथ कई मजेदार एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। पहाड़ों के बीच बसे मनाली में आपको काफी अच्छे दृश्य देखने को मिल जाएंगे। आप यहां चाहें, तो अपने पापा के साथ स्किंग पर जा सकते हैं या राफ्टिंग भी कर सकते हैं। यह उनके लिए भी एक नया अनुभव होगा।

यह भी पढ़ें: एक दिन ही क्यों रोज मनाएं फादर्स डे, पापा को ऐसे कराएं खास होने का अहसास

सुलतानपुर बर्ड सेंक्चुरी (Sultanpur Bird Sanctuary)

आपने ध्यान दिया होगा कि आपके पापा के प्रकृति से बेहद प्यार होता है। ऐसे में आप चाहें, तो अपने पापा के साथ सुलतानपुर बर्ड सेंक्चुरी जा सकते हैं। यहां आपको कई तरह के खूबसूरत पक्षी देखने को मिल जाएंगे। यहां आपके पापा को भी काफी अच्छा महसूस होगा और तनाव को भूलकर वे फादर्स डे को एंजॉय कर पाएंगे।

सरिस्का (Sariska)

एक शांति भरा दिन बिताने के लिए सरिस्का भी काफी अच्छा विकल्प है। यहां आप अपने पापा और परिवारजनों के साथ लेक के किनारे पिकनिक मना सकते हैं या अगर आपके पापा वाइल्ड लाइफ एडवेंचर में दिलचस्पी रखते हैं, तो आप यहां टाइगर रिजर्व भी जा सकते हैं, जहां हो सकता है कि आप किसी टाइगर को स्पॉट कर सकते हैं।

चकराता (Chakrata)

उत्तराखंड में स्थित यह जगह गेटअवे के लिए एक बेहतर विकल्प है। यहां आप अपने पापा के साथ शोर-शराबे से दूर कुछ खास शांति भरे पलों का आनंद ले सकते हैं। वैसे तो, यहां आप स्कींग और रैपलिंग जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पापा की इन एक्टिविटीज में रूची नहीं भी है, तो भी आप यहां के सुंदर व्यू का आनंद तो ले ही सकते हैं।

father's day 2024 getaway

(Picture Courtesy: Instagram)

ऋषिकेश (Rishikesh)

उत्तराखण्ड में स्थित ऋषिकेश गर्मियों से राहत पाने के लिए एक अच्छा डेस्टिनेशन है। यहां आप अपने पापा और अन्य परिवारजनों के साथ खूबसूरत नजारे देख सकते हैं, गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं, यहां के आश्रमों में जा सकते हैं और अपने पापा के साथ कुछ खास समय बिता सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हर साल क्यों मनाया जाता है फादर्स डे? जानें क्या है इस दिन का इतिहास और महत्व