स्विट्जरलैंड जाकर इन डिशेज़ को जरूर करें ट्राय
स्विट्जरलैंड के खानपान में चीज़ का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जााता है। वेजिटेरियन्स से लेकर नॉन वेजिटेरियन्स हर किसी के लिए यहां खाने-पीनेे ढ़ेरों ऑप्शन्स मौजूद हैं।
स्विट्जरलैंड की हसीन वादियां और सुहाना मौसम वेकेशन एन्जॉय करने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। भागदौड़ भरी जिंदगी से छोटा सा ब्रेक लेना चाह रहे हैं तो यहां आने की प्लानिंग कर सकते हैं। घूमने-फिरने और एडवेंचर के लिए यहां जितने ऑप्शन्स मौजूद हैं उतने ही खाने-पीने के भी। स्विट्जरलैंड, खासतौर से अपने ट्रेडिशनल डिशेज़ के लिए मशहूर है।
रोस्टी (Rosti)
आलू को अच्छे से कद्दूकस कर उसे पैन में क्रिस्पी गोल्डेन फ्राई करते हैं। ये यहां की नेशनल डिशेज़ में से एक है। इसे ब्रेकफास्ट के तौर पर खाया जाता है। इसके ऊपर सॉल्टी बेकन, फ्राइड अंडे और मेल्टेड चीज़ की टॉपिंग होती है। जो इसे बनाता है और ज्यादा टेस्टी।
एल्पलरमॉगरोनन (Alplermagronen)
मैक्रॉनी और नॉर्मल चीज़ से अलग स्विट्जरलैंड का एल्पलरमॉगरोनन जरूर ट्राय करें। स्विट्जरलैंड के दावोस में इसे सबसे ज्यादा खाया जाता है। आलू, मैक्रॉनी, चीज़ और क्रीम से तैयार एल्पलरमॉगरोनन बहुत ही टेस्टी होता है।
फोंडू (Fondue)
ये यह पिघली हुई चीज़ है जिसे एमेंटल किया जाता है फिर लहसुन और कभी-कभी कुछ मिक्स हर्ब्स के साथ मिलाया जाता है। इसमें ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े कर चीज में डुबोकर खास तरह के मिट्टी के बर्तन में सर्व किया जाता है।
स्विस रोल (Swiss Roll)
ज्यादातर जगहों पर आपने पैक्ड स्विस रोल ही चखा होगा जो स्विट्जरलैंड में पहली बार बनाया गया था। तो यहां जाकर इसे चखना तो बनता है। स्विस चॉकलेट के साथ स्विस रोल जैसा स्वाद आपको शायद ही कहीं और चखने को मिले।
रासलेत (Raclette)
एक गाय के दूध से बनने वाला चीज़ है। चीज़ को पिघलाकर इसे आलू और अचार के साथ सर्व किया जाता है।
ओरिजिनल बिरचर म्यूसली (Original Bircher Muesli)
साल 1900 में स्विट्जरलैंड के 'डॉक्टर मेक्सिमिलियन बिर्चर-बेनर' ने इसे पहली बार बनाया था। स्विट्जरलैंड में एक टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर इसे खाया जाता है। स्वाद और सेहद के लिए इसमें कॉर्न फ्लेक्स, लेमन जूस, दूध, सेब और बादाम डालकर बनाया जाता है। कुछ जगहों पर फ्रूट्स के साथ भी सर्व किया जाता है।
बेसल स्टाइल रोस्टेड फ्लार सूप (Basel style roasted flour soup)
इस सूप को कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है। लेकिन आमतौर पर आटा, मक्खन, प्याज और बीफ स्टॉक से इसे तैयार किया जाता है। इसे तब तक पकाया जाता है जब तक आटे का रंग ब्राउन न हो जाए।
पोलेंता एंड ब्रेज़्ड बीफ (Polenta and braised beef)
ये उबले हुए मकई के दानों से बनने वाली डिश है। जो कई सारे दूसरे अनाजों के साथ मिक्स कर बनाया जाता है। ट्रेडिशनली इसे तांबे के बर्तन में पकाया जाता है। सर्दियों में इसे वाइन के साथ सर्व किया जाता है।