Romantic Destinations: पार्टनर संग रोमांटिक डेट पर जाने की है प्लानिंग, तो इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर
Romantic Destinations अगर आप दिल्ली के आसपास रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं तो आप पहाड़ों की गोद में बसा रामनगर स्थित द गोल्डन टस्क जा सकते हैं। यह खूबसूरत डेस्टिनेशन जिम कॉर्बेट से महज 5 मिनट की (ड्राइव) दूरी पर है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Romantic Destinations: फरवरी का महीना कपल्स के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इस मौके पर कपल्स एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं। इस दौरान कपल्स अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। इसके लिए कपल्स को वैलेंटाइन वीक का बेसब्री से इंतजार रहता है। कई कपल्स डेट पर भी जाते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं, तो इन खूबसूरत जगहों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। आइए जानते हैं-
The Golden Tusk
अगर आप दिल्ली के आसपास रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं, तो पहाड़ों की गोद में बसे रामनगर स्थित द गोल्डन टस्क जा सकते हैं। यह खूबसूरत डेस्टिनेशन जिम कॉर्बेट से महज 5 मिनट की (ड्राइव) दूरी पर है। रोमांटिक डेट के लिए द गोल्डन टस्क परफेक्ट प्लेस है। द गोल्डन टस्क में दो लोगों के लिए किराया प्रतिदिन 11 हजार से शुरू है।
Evolve Back
अगर आप दक्षिण भारत में रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं, तो Evolve Back काबिनी जा सकते हैं। यह रिजॉर्ट काबिनी नदी के किनारे स्थित है। इसके चारों ओर सुरक्षित घना जंगल है। आप प्रकृति और पार्टनर के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। काबिनी में दो लोगों के लिए किराया प्रतिदिन 35 हजार से शुरू है।
Kanha Earth Lodge
अगर आप भीड़ भाड़ से दूर रहकर रोमांटिक डेट को सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो कान्हा अर्थ लॉज अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। यह खूबसूरत रोमांटिक डेस्टिनेशन मध्य प्रदेश में है। कान्हा अर्थ लॉज में दो लोगों के लिए किराया प्रति दिन 24 हजार से शुरू है।
Treehouse Hideaway Resort
अगर आप हॉलीवुड स्टाइल में रोमांटिक डेट पर जाना चाहते हैं, तो ट्री हाउस रिजॉर्ट जा सकते हैं। यह खूबसूरत डेस्टिनेशन बांधवगढ़ नेशनल पार्क के पास है। आप यहां अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन और यादगार तरीके से वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। ट्री हाउस में दो लोगों के लिए किराया प्रति दिन 27 हजार से शुरू है।
Aahana The Corbett Wilderness
आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट के लिए Aahana The Corbett Wilderness भी जा सकते हैं। यह खूबसूरत रोमांटिक डेस्टिनेशन उत्तराखंड में स्थित है। आप अपने पार्टनर के साथ स्पेशल टाइम बिता सकते हैं। अहाना कार्बेट में दो लोगों के लिए किराया प्रति दिन 43 हजार से शुरू है।