यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vasant Utsav 2024: 14 फरवरी से दिल्ली में शुरू होने वाले वसंत उत्सव में इस बार होंगे खास जायके
Vasant Utsav 2024 दिल्ली में रहने वालों के लिए खुशखबरी क्योंकि 14 फरवरी से यहां शुरू होने जा रहा है ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली में 14 फरवरी से शुरू होने जा रहा है वसंत उत्सव, जो 18 फरवरी तक चलेगा।
- तरह-तरह के स्ट्रीट फूड्स से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक का ले सकेंगे मजा।
- दिल्ली के कनॉट प्लेस में बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर हो रही हैं वसंत उत्सव की तैयारियां।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Vasant Utsav 2024: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड घर में बैठकर बिताना पसंद नहीं, तो यहां घूमने-फिरने के ठिकानों की कोई कमी नहीं। बस जरूरत है तो अप-टू-डेट रहने की। जी हां, दिल्ली में लगभग हर महीने ही किसी न किसी तरह के फेस्टिवल्स का आयोजन होता रहता है, जहां आप फ्रेंड्स और फैमिली के साथ जाकर जमकर मौज-मस्ती कर सकते हैं।
फरवरी महीने से ठंड थोड़ी कम होने लगती है। ऐसे में घूमने-फिरने का अलग ही मजा होता है। अमृत उद्यान, सूरजकुंड मेला जैसी जगहें तो हैं ही डे आउटिंग के लिए, लेकिन अगर आप इन दोनों को कवर कर चुके हैं और आने वाले वीकेंड में किसी और जगह को एक्सप्लोर करना चाह रहे हैं, तो चले आएं दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस, क्योंकि यहां 14 फरवरी से शुरू होने जा रहा है वसंत उत्सव, जो 18 फरवरी तक चलेगा।
View this post on Instagram
वसंत उत्सव में क्या होगा खास?
अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं, तो दिल्ली में होने जा रहे वसंत उत्सव आकर आप तरह-तरह के स्ट्रीट फूड्स चख सकते हैं। दिल्ली के स्ट्रीट फूड्स की बात ही अलग है। तीखे से लेकर नमकीन, मीठे हर तरह के जायकों का आनंद आप बहुत ही कम पैसों में ले सकते हैं।
वहीं अगर आप कला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि रखते हैं, तो इस उत्सव में इसका भी प्रबंध है। मतलब यहां आकर आप पूरे दिन को अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं।
वसंत उत्सव की टाइमिंग
14 फरवरी से शुरू हो रहे वसंत उत्सव में आप सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक मौज-मस्ती कर सकते हैं।
कहां होगा वसंत उत्सव का आयोजन?
- दिल्ली के कनॉट प्लेस में बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर वसंत उत्सव की तैयारियां की जा रही हैं।
- तो इस वीकेंड के लिए वसंत उत्सव का बना लें प्लान। ग्रूप में जाएं या दोस्तों के साथ बंपर एन्ज़ॉयमेंट की है फुल गारंटी।
ये भी पढ़ेंः- दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हो रहा है गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल, जानें टिकट और समय
Pic credit- freepik
