Move to Jagran APP

19 जनवरी से रोजाना पटरी पर दौड़ेगी दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल

इस बात की पुष्टि केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल के ट्वीट से होती है जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल सेवा 19 जनवरी से रोजाना पटरी पर दौड़ेगी। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर दी है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 09:15 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 09:45 AM (IST)
19 जनवरी से रोजाना पटरी पर दौड़ेगी दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल
यात्रियों को कोरोना काल में सभी नियमों का पालन करना होगा।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। दिल्ली-मुंबई के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन रोजाना पटरी पर दौड़ेगी। इस बात की पुष्टि केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल के ट्वीट से होती है, जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल सेवा 19 जनवरी से रोजाना पटरी पर दौड़ेगी। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर दी है। इससे पहले कोरोना वायरस महामारी के चलते दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल सहित सभी रूटों की ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था। अब जबकि हालात सामान्य होता दिख रहा है, तो ट्रेन परिचालन को भी सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले लॉकडाउन में सड़क, रेल और वायु तीनों मार्गों के परिवहन पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध था।

loksabha election banner

हालांकि, लॉकडाउन के दौरान गाइडलाइन्स जारी कर स्पेशल ट्रेन की सेवा शुरू की गई थी। इसमें दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल भी शामिल थी जो सप्ताह में चार दिन चलती थी। दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल के रोजाना परिचालन से दिल्ली-मुंबई समेत उत्तर भारत और पश्चिम प्रदेशों के नागरिकों को राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन भी चल रही हैं। दिल्ली-मुंबई राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, यात्रा के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की गई है। यात्रियों को कोरोना काल में सभी नियमों का पालन करना होगा। आइए समय सारिणी जान लेते हैं-

समय सारिणी इस प्रकार है

19 जनवरी को शाम में 4 बजे ट्रेन नंबर 01221 राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस खुलकर अगले दिन सुबह में 9 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।

वहीं, 20 जनवरी को शाम में 4 बजकर 55 मिनट पर नंबर 01222 राजधानी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से खुलकर अगले दिन 11 बजकर 55 मिनट पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। इसके बाद से रोजाना यह नियमित समय पर खुलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.