विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हॉगवर्ट्स जैसा कमरा, रॉन वीस्ली जैसा बेड…अब सच होगा हैरी पॉटर फैंस का जादुई दुनिया को जीने का सपना

Published: Tue, 28 Jul 2026 08:31 PM (IST)

यूरोप में जल्द ही हैरी पॉटर थीम पर आधारित एक अनोखा होटल खुलने जा रहा है, जो फैंस को जादुई ...और पढ़ें

हैरी पॉटर फैंस का सपना होगा सच (Picture Credit- Instagram)

हैरी पॉटर फैंस का सपना होगा सच (Picture Credit- Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में आज भी हैरी पॉटर की दीवानगी कम नहीं हुआ है। 90 के दशक में आई यह फिल्म सीरीज आज कई लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को देखने वाले हर एक बच्चे ने कभी न कभी रियल लाइफ में हॉगवर्ट्स और उससे जुड़ी जगहों पर जाने का सपना देखा होगा। 

ऐसे में अगर हम आपसे यह कहें कि आपका यह सपना पूरा होने वाला है, तो क्या आप यकीन करेंगे। जी हां, आपने सही सुना। असल दुनिया में हैरी पॉटर वाली जगह घूमने का सपना  जल्द ही पूरा होने वाला है। यूरोप में जल्द ही एक ऐसा होटल खुलने जा रहा है, जो आपको रियल वर्ल्ड में रहते हुए ही हैरी पॉटर की दुनिया में ले जाएगा। आइए जानते हैं इस होटल से जुड़ी डिटेल्स विस्तार से- 

कहां खुलेगा होटल?

यह होटल जल्द ही यूरोप में खुलने वाला है, जो पूरी तरह से हैरी पॉटर थीम पर बेस्ड है। यह पॉटर फैंस को एक जादुई दुनिया में एक अद्भुत अनुभव कराएगा। यह होटल जर्मनी के गुंजबर्ग में स्थित लेगोलैंड डॉयचलैंड रिजॉर्ट का बड़ा हिस्सा होगा, जिसे वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ग्लोबल एक्सपीरियंस और मर्लिन एंटरटेनमेंट्स की साझेदारी से बनाया जा रहा है।

यहां आने वाले लोगों को जादू की दुनिया में ले जाने के मकसद से डिजाइन किया गया यह होटल, बेहतरीन वास्तुकला, शानदार सेट डिजाइन और कहानी के कुछ फैक्ट्स का मिश्रण है, जो एक ऐसा माहौल तैयार करता है, जिससे पॉटर के फैंस को सचमुच फिल्म की कहानी का हिस्सा होने जैसा महसूस होगा।

हॉगवर्ट्स की याद दिलाएंगे होटल के कमरे

जर्मनी स्थित इस होटल के कमरे हैरी पॉटर के जादुई स्कूल हॉगवर्ट्स के चारों हाउस को दर्शाएंगे, जबकि इन कमरों के बिस्तर रॉन वीस्ली के बिस्तर की तरह होंगे, जो फिल्मों के मनमोहक विवरणों को जीवंत कर देंगे। यह पूरा होटल हैरी पॉटर सीरीज से प्रेरित है, जो यहां आने वालों को आराम करने, घूमने-फिरने और जादुई माहौल में डूबने का मौका देगा।

दुनिया का पहला ऐसा होटल 

यह पहली बार है जब कोई होटल पूरी तरह से विशेष रूप से हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह होटल यहां आने वाले लोगों को एक मनोरंजक, रोमांचक और अनूठा अनुभव प्रदान करेगा, जो किसी और से बिल्कुल अलग होगा। हालांकि, इस होटल की ओपनिंग डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इसे इसी साल ओपन किए जाने की उम्मीद है।