विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन 6 बॉलीवुड फिल्मों ने जगाया लोगों में रोड ट्रिप का क्रेज

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Tue, 15 Jan 2019 01:17 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड फिल्में हमेशा से ही लोगों को इंस्पायर करने का काम करती रही हैं। तो आज हम जानेंगे उन फिल्मों ...और पढ़ें

इन 6 बॉलीवुड फिल्मों ने जगाया लोगों में रोड ट्रिप का क्रेज
इन 6 बॉलीवुड फिल्मों ने जगाया लोगों में रोड ट्रिप का क्रेज

रोड ट्रिप्स की प्लानिंग से लेकर डेस्टिनेशन्स तक पहुंचना, हर एक चीज़ एक टफ टास्क है लेकिन अगर आप घूमने-फिरने को वाकई एन्जॉय करना चाहते हैं तो एक बार रोड ट्रिप का एक्सपीरियंस जरूर लें। इसमें आपके पास सिर्फ एक नहीं बल्कि कई सारी जगहों को, वहां के खानपान को, कल्चर को एक्सप्लोर करने का पूरा-पूरा मौका होता है। जिसे बॉलीवुड की फिल्मों में भी देखा जा सकता है। फिल्में महज मनोरंजन का साधन ही नहीं होती बल्कि बहुत सारी चीज़ों में हमें इंस्पायर भी करती हैं और लोगों के अंदर ट्रैवल का कीड़ा जगाने में फिल्मों का बहुत बड़ा हाथ है खासतौर से रोड ट्रिप्स का। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिन्होंने जगाया लोगों में रोड ट्रिप का क्रेज।

दिल चाहता है

रोड ट्रिप को कैसे एन्जॉय किया जा सकता है इसे बखूबी देखा जा सकता है 'दिल चाहता है' मूवी में। जिसमें आकाश (आमिर खान) अपने फ्रेंड्स समीर (सैफ अली खान) और सिद्धार्थ (अक्षय खन्ना) के साथ गोवा के रोड ट्रिप पर जाते हैं। मुंबई से गोवा की रोड ट्रिप मूवी के बाद और भी आसान हो गई। 608 किमी का सफर, जिसे तय करने में लगभग 10-11 घंटे का समय लग जाता है इसे भी लोग एन्जॉय करने लगे। गोवा वैसे भी इंडियन ही नहीं बाहर से आने वाले टूरिस्टों के बीच भी बहुत ही पॉप्युलर टूरिस्ट डेस्टनेशन है क्योंकि यहां एक्सप्लोर करने के लिए बहुत कुछ है।

क्या देखें- खूबसूरत बीच, अलग-अलग के एडवेंचरस वॉटर स्पोर्ट्स, पुराने चर्च, क्लब्स, स्ट्रीट शॉपिंग और टेस्टी सी-फूड्स का यहां आकर ले सकते हैं मज़ा।

हाईवे

जैसा कि फिल्म के नाम से ही जाहिर हो रहा है कि मूवी का थीम। मूवी के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग नॉर्थ इंडिया के अलग-अलग हाईवेज़ पर हुई है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर की धूल फांकती हुई रोड पर भी एडवेंचर के ऑप्शन्स हैं मौजूद। इसके अलावा राजस्थान के कुचामन वैली से लेकर कश्मीर के आरू वैली और चंदनवारी तक का सफर वैसे तो इस मूवी के जरिए घर बैठे-बैठे कर सकते हैं लेकिन अगर आपके अंदर भी ट्रैवल का कीड़ा मौजूद है तो इसे असल में देखने का प्लान बनाएं वो भी रोड ट्रिप के जरिए।

क्या घूमें- हाईवे के आसपास कई सारे छोटे-छोटे गांव होते हैं जिन्हें एक्सप्लोर करने का अपना ही एक्सपीरियंस होता है। इसके अलावा अगर आप खाने-पीने का शौक भी रखते हैं तो हाईवे के किनारे बने ढाबों को जरूर ट्राय करें। जिसका स्वाद आप कभी भूल नहीं पाएंगे। कश्मीर में लेह एक ऐसी जगह है जिसकी खूबसूरती को करीब से देखना का बेहतरीन जरिया रोड ट्रिप ही है।

3 इंडियट्स

इस मूवी के कैरेक्टर्स से लेकर उनकी कॉमेडी और शूटिंग लोकेशन्स हर एक चीज़ आपको शुरू से लेकर अंत तक फिल्म से बांधे रखती है। जिसमें फरहान और राजू अपने फ्रेंड रैंचो को तलाशने लेह तक का सफर अपनी कार से तय करते हैं। हर एक लोकेशन को इतने अच्छे से दिखाया गया है कि उसके बाद से शूटिंग लोकेशन्स पर जाने वालों की संख्या बहुत बढ़ गई खासतौर से कश्मीर के लेह।

  

जब वी मेट

जब वी मेट फिल्म की शूटिंग नार्थ इंडिया के खूबसूरत हिल स्टेशन्स में हुई है। इसमें रोड ट्रिप को दो अलग-अलग तरीकों से दिखाया गया है। पहले में मुंबई से भटिंडा तक ट्रेन का सफर और दूसरा कार से कुल्लू-मनाली और रोहतांग पास तक का सफर।

कहां घूमें- मनाली में सोलांग वैली, रोहतांग पास ट्रेक के साथ मंदिर और मोनेस्ट्री देखने लायक जगहें हैं। इसके अलावा आप कसौल, ओल्ड मनाली आकर भी एडवेंचर को फील कर सकते हैं।

पीकू

दिल्ली से कोलकाता तक का सफर, वो भी टैक्सी से। जी हां, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इमरान खान स्टारर मूवी पीकू देखने के बाद आपका भी दिल कर जाएगा ऐसी ही रोड ट्रिप का। इस सफर में ऐसे कई शहर हैं जिन्हें आप कवर करने के साथ ही एन्जॉय भी कर सकते हैं। जिसमें से एक है वाराणसी के घाट पर होने वाली महाआरती। बाकी तो सिटी ऑफ जॉय नाम रखने का मतलब ही है ऐसी जगह जहां सुबह हो शाम, कभी भी बोर नहीं हो सकते।

चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म में बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन रोड ट्रिप के जितने भी गिने-चुने सीन्स हैं वो बेशक आपको साउथ इंडिया के खूबसूरत जगहों को रोड ट्रिप से एक्सप्लोर करने को मजबूर कर देंगे। वैसे तो साउथ इंडिया की हर एक जगह बहुत ही खूबसूरत है जिसके लिए आपको सोचने की जरूरत नहीं कि कौन सी जगहें बेस्ट है। हिल स्टेशन मुन्नार हो या तेक्कड़ी या पोनमुड़ी। बस बाइक या कार लेकर निकल जाएं। फ्रेंड्स के साथ ही नहीं यहां की ज्यादातर जगहों को आप अकेले भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।