विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Science Day 2024: अगर आपके बच्चे को भी है विज्ञान में रूचि, तो उन्हें जरूर घुमाएं ये साइंस म्यूजियम्स

Published: Wed, 28 Feb 2024 09:31 AM (IST)

आज यानी 28 फरवरी का दिन भारत में National Science Day के रूप में मनाया जाता है। आज ही के ...और पढ़ें

National Science Day 2024: भारत के फेमस साइंस म्यूजियम्स
National Science Day 2024: भारत के फेमस साइंस म्यूजियम्स

HighLights

  1. आज यानी 28 फरवरी का दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  2. इस दिन सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन (सीवी रमन) ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की घोषणा की थी।
  3. भारत में मौजूद अनोखे साइंस म्यूजियम्स।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। National Science Day 2024: फरवरी की 28 तारीख का दिन भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन सर चन्द्रशेखर वेंकट रमन (सीवी रमन) ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की घोषणा की थी। उन्हें इस महत्वपूर्ण खोज के लिए साल 1930 में नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उनकी यह खोज आज भी दुनियाभर की लैब्स में इस्तेमाल की जाती है। इस दिन को मनाने का मकसद विज्ञान में रुचि रखने वाले बच्चों और युवाओं को प्रोत्साहित करना है। अगर आपके बच्चे को भी है साइंस में रुचि, तो उनके साथ आप इन साइंस म्यूजियम को देखने का बना सकते हैं प्लान।  

विश्वेश्वरैया इंडस्ट्रियल और टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम, बेंगलुरु

बेंगलुरू का विश्वेश्वरैया इंडस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजिल म्यूजियम भारत का सबसे पुराना विज्ञान से जुड़ा म्यूजियम है। 14 जुलाई 1962 को इसकी स्थापना हुई थी। यहां बच्चों के लिए ऐसी कई सारी चीज़ें मौजूद हैं, जो साइंस में उनकी रुचि को और बढ़ाने का काम करती हैं। इस म्यूजियम में साइंस को बोरिंग नहीं, बल्कि मजेदार तरीके से दर्शाया गया है। इस म्यूजियम में 7 एक्जिबिशन हॉल हैं और दो खास एग्जिबिट हैं। यहां का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है राइट ब्रदर्स द्वारा बनाए गए किटी हॉक की फुल स्केल रेप्लिका। यहां आकर बच्चे और भी दूसरी मजेदार चीज़ों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। 

नेशनल साइंस सेंटर, दिल्ली

दिल्‍ली स्थित नेशनल साइंस सेंटर भी विज्ञान में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए बेहतरीन जगह है। इस म्यूजियम में बच्‍चों के लिए डायनासोर गैलरी, फन साइंस लाइब्रेरी, इन्‍फॉर्मेशन रिवॉल्यूशन गैलरी, प्री- हिस्टोरिक गैलरी, ह्यूमन बायोलॉजी गैलरी जैसी कई सारी चीजें मौजूद हैं। दिमाग को लाइट करने के लिए 3 डी शो, मैज ऑफ मिरर्स, बड़े-बड़े डायनासोर की बोलने वाली आकृतियां भी हैं, जिसे देखना वाकई मजेदार हैं। 

बिड़ला विज्ञान म्यूजियम, हैदराबाद 

बच्चों को आज के दिन आप बिड़ला प्लैनटेरीयम और साइंस म्यूजियम भी लेकर जा सकते हैं, जो बेशक उनके लिए यादगार अनुभव होगा। ये भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के बेहतरीन साइंस म्यूजियम में से एक है, जो हैदराबाद में स्थित है। साल 2000 में इस म्यूजियम की स्थापना हुई थी। स्पेस म्यूजियम यहां का खास अट्रैक्शन है। यहां आकर आप 160 मिलियन पुराने डायनासोर के जीवाश्म देख सकते हैं।  

केरल साइंस और टेक्नोलॉजी म्यूजियम, तिरुवनंतपुरम 

लोग विज्ञान के महत्व को समझकर उसमें रूचि ले सकें, इस मकसद के साथ केरल साइंस और टेक्नोलॉजी म्यूजियम की शुरूआत हुई थी। केरल सरकार ने साल 1984 में इसकी स्थापना की थी। तिरुवनंतपुरम आएं, तो इस म्यूजियम को देखने का मौका बिल्कुल भी मिस न करें। सिर्फ साइंस ही नहीं, मैथमेटिक्स, ऑटोमोबाइल, बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर और सोलर एनर्जी से जुड़ी चीज़ों के लिए भी अलग-अलग गैलरी है। म्यूजियम में एक तारामंडल, साइंस पार्क और एक किड्स पार्क भी है।

नेहरू साइंस म्यूजियम, मुंबई

मुंबई स्थित नेहरू साइंस म्‍यूजियम भी बच्चों की आउटिंग के लिए काफी अच्छी जगह है। साथ ही ये भारत के मशहूर साइंस म्यूजियम में से भी एक है, यहां आकर बच्‍चे 500 से भी ज्‍यादा विज्ञान से जुड़ी चीज़ों को देख सकते हैं। उनके बारे में जान सकते हैं। यहां रोजाना 3डी और साइंस ऑन स्फीयर शो का आयोजन किया जाता है। साथ ही बच्‍चों के लिए साइंस से जुडे वर्कशॉप्स भी आयोजित किए जाते हैं।

ये भी पढ़ेंः- National Science Day 2024: इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस'

Pic credit- cgrinternationalschool, sciencecitykolkata/Instagram