विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Navami 2023: भगवान श्री राम के ये 5 मंदिर हैं बेहद खास, इस रामनवमी पर जरूर करें दर्शन

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Tue, 28 Mar 2023 02:39 PM (IST)

Ram Navami 2023 हिंदु धर्म में रामनवमी का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। इस साल यह त्योहार 30 ...और पढ़ें

Ram Navami 2023: भगवान श्रीराम के ये मंदिर दुनियाभर में हैं मशहूर
Ram Navami 2023: भगवान श्रीराम के ये मंदिर दुनियाभर में हैं मशहूर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Ram Navami 2023: इस साल रामनवमी का त्योहार 30 मार्च को बहुत ही  धूमधाम से मनाया जाएगा। हिंदु पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष को भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इस दिन भक्त श्री राम के जन्मोत्सव को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। अयोध्या में श्री राम के कई मंदिर मौजूद हैं, यह भगवान राम की जन्मभूमि है। ऐसे में यहां रामनवमी के अवसर पर भक्तों की काफी भीड़ होती है, लेकिन अयोध्या के अलावा भी देश के कई जगहों पर भगवान श्री राम के खूबसूरत मंदिर स्थित हैं। आइए जानते हैं, इन मंदिरों के बारे में...

रघुनाथ मंदिर

यह मंदिर जम्मू कश्मीर में स्थित है। रघुनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के बीच काफी प्रसिद्ध है। इस मंदिर में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की विशाल मूर्तियां हैं। इसके अलावा आपको यहां रामायण और महाभारत के पात्रों की झलक देखने को भी मिल जाएगी।

राम राजा मंदिर

View this post on Instagram

A post shared by श्री रामराजा मंदिर - ओरछा धाम (@ramrajamandir)

राम राजा मंदिर मध्य प्रदेश को ओरछा में मौजूद है। यहां भगवान श्री राम को राजा के रूप में पूजा जाता है। वैसे यहां सालों भर भक्तों की भीड़ लगी रहती है, लेकिन रामनवमी के अवसर पर इस यहां अदभुत नजारे देखने को मिलते हैं।

कालाराम मंदिर

यूं तो नासिक में श्री राम के एक से बढ़कर एक खूबसूरत मंदिर मौजूद हैं, लेकिन कालाराम मंदिर काफी लोकप्रिय है। इस मंदिर का आकर्षण भक्तों को मंत्रमुग्ध कर देता है। इस रामनवमी आप इस मंदिर का दर्शन जरूर करें।

रामास्वामी मंदिर

रामास्वामी मंदिर देशभर में काफी प्रसिद्ध है। यह मंदिर भगवान राम को समर्पित है। यह खूबसूरत मंदिर तमिलनाडु में स्थित है। रामनवमी पर इस मंदिर का दर्शन करना श्रद्धालुओं के लिए शानदार अनुभव साबित हो सकता है।

रामचौरा मंदिर

View this post on Instagram

A post shared by VaishaliSe (@vaishalise)

रामचौरा मंदिर बिहार के हाजीपुर जिले में स्थित है। यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। रामनवमी के मौके पर इस मंदिर की सजावट पर्यटकों का मन मोह लेती है। मान्यता है कि भगवान श्री राम जनकपुर जाते समय यहां पधारे थे।

Picture Courtesy: Instagram/ramrajamandir/vaishalise/

ये भी पढ़ें-

Travel Tips: सफर के दौरान न खाएं ये 6 फूड्स, वरना खराब हो सकता है पूरी ट्रिप का मजा