Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Goa Famous Places: गोवा गए घूमने और ये 5 जगहें नहीं देखीं, तो क्या देखा?

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 28 Apr 2023 02:45 PM (IST)

    Goa Famous Places समुद्र किनारे बैठकर प्रकृति के अद्भूत नजारों को देखना हर किसी को पसंद होता है। इसके लिए गोवा घूमने जरूर जाएं। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। आज आपको इस लेख गोवा के फेमस पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे।

    Hero Image
    Goa Famous Places: गोवा गए घूमने और ये 5 जगहें नहीं देखीं, तो क्या देखा?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Goa Top Places: गोवा का नाम सुनते ही मौज-मस्ती का ख्याल आता है। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां समुद्र की शीतल हवाएं मन को बहुत सुकून देती है। गोवा अपने इतिहास और संसकृति के लिए भी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। गोवा के खूबसूरत बीच और पर्यटन स्थल सैलानियों के बीच आकर्षण का केन्द्र है। तो देर किस बात की गर्मियों में गोवा घूमने का प्लान जरूर बनाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं गोवा की मशहूर जगहें

    कैलंगुट बीच

    View this post on Instagram

    A post shared by Calangute Beach (@calangute_beach)

    गोवा में कैलंगुट बीच काफी मशहूर है। यह बीच अपने आकर्षित दृश्यों, वाटर फॉल और कई शानदार एक्टिवीटीज के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं, तो इस बीच पर घूमने जरूर जाएं।

    ओल्ड गोवा

    ओल्ड गोवा अपने समृद्ध इतिहास और वास्तुकला के लिए जाना जाता है। आप यहां कई शानदार पुरानी चीज़ों की खूबसूरती को निहार सकते हैं। जो गोवा के अतीत को दर्शाते हैं।

    अगुआड़ा किला

    अगुआड़ा किला गोवा का काफी खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यहां सूर्यास्त के समय आप मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। सिंक्वेरिम बीच पर 17वीं शताब्दी का यह किला है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aguada Fort - आम्ही लोकासो (@aguada_fort)

    दूधसागर फॉल

    यह झरना हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है। इसकी खूबसूरती मानसून के मौसम में देखते बनती है। यह झरना भारत के उंचे झरनों में से एक है। इसकी उंचाई 310 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर है।

    मोरजिम बीच

    View this post on Instagram

    A post shared by Dudhsagar Waterfall Trekking (@dudhsagarwaterfalltrekkings)

    मोरजिम बीच एक शांत समुद्र तट है, जो अपने साफ पानी, मुलायम रेत और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी है, तो इस जगह का दीदार जरूर करें।

    ये भी पढ़ें-

    विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल हैं भारत की ये 10 जगहें, आपने देखीं क्या?

    Summer Destination: चिलचिलाती धूप ने मुश्किल कर दिया है जीना, तो इन ठंडी जगहों पर मनाएं परफेक्ट वेकेशन