वर्ल्ड टूर की है ख़्वाहिश तो घूम आइए ये 5 देश, बेहद सस्ती पड़ेगी ट्रिप
आमतौर पर लोगों को घूमना-फिरना पसंद होता है। ऐसे में हम आपको उन 5 देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद खूबसूरत होने के साथ-साथ सस्ते भी हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आमतौर पर लोगों को घूमना पसंद होता है। लोगों की ख्वाहिश होती है कि वे देश और दुनिया एक्सप्लोर करें, लेकिन कई बार केवल ज्यादा बजट की वजह से वे अपने कदम पीछे खींच लेते हैं। आपकी इसी मुश्किल को समझते हुए हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे टूरिस्ट प्लेस की जानकारी दे रहे हैं, जो अन्य देशों की अपेक्षा सस्ते हैं। यहां घूमना आपके बजट में हो सकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो देश।
नेपाल: अगर विदेश में बेहद सस्ती ट्रिप की बात करें तो शायद ही है कि नेपाल से सस्ती किसी देश की यात्रा होगी। यहां आपको महज 1000-1500 में आपको रहने के लिए अच्छा होटल मिल जाएगा। इसके साथ ही घूमने-फिरने में लोकल किराया भी आपका ज्यादा खर्चा नहीं होगा। वहीं यहां घूमने के लिए आप प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ आप यहां बख्तारपुर, नागार्जुन नेशनल पार्क, पशुपतिनाथ और सियाचिन मॉनेस्ट्री जैसी कई शानदार जगहों पर आप घूम सकते हैं।
वियतनाम: इस लिस्ट में दूसरा नाम है वियतनाम। यह देश प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध इतिहास और अद्वितीय विरासत का खजाना है। ऐसे में कह सकते हैं कि टूरिस्टों के लिए ये किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यह भारत से यात्रा करने वाले सबसे सस्ते देशों में से एक है। यहां आपको महज 1000 रुपये में आपको अच्छा होटल मिल जाएंगे। यहां आप हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, सापा, हा लॉन्ग बेन्हा ट्रांग, मेकांग डेल्टा जैसे कई स्पॉट आप घूम सकते हैं।
भूटान: वर्ल्ड टूर और सस्ते देश के लिहाज से भूटान भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां खाना बेहद सस्ता है। यहां आपको 100 रुपये से लेकर 400 रुपये में अच्छा खाना मिल जाएगा। 1500 रुपये से 2000 तक में आप यहां अच्छा रूम बुक कर सकते हैं। भूटान में थिम्फू, पुनाखा जोंग, हा वेली और रिनपुंग जोंग जैसी कई शानदार जगह हैं, जहां आप घूम सकते हैं।
श्रीलंका: श्रीलंका भी एक अच्छा और सस्ता ऑप्शन है। यहां आपको बेहद खूबसूरत प्राकृतिक नजारे देखने के लिए मिलेंगे। भारतीय यहां ज्यादा संख्या में आते हैं। इसके पीछे की वजह ये है कि ट्रैवल के साथ ही स्प्रिचुअल भी होता है। आखिर यह वही श्री लंका है, जिसे रामायण काल में स्वर्ण नगरी के नाम से जाना जाता था और जहां जाकर श्रीराम भगवान ने रावण का वध किया था। यह देश सस्ता होने के साथ ही टूरिज़म के हिसाब से बहुत अनुकूल है। यहां आपको 700 से 100 रुपये में आप रह सकते हैं। साथ ही 300 से 1000 रुपये में आप खा सकते हैं।
मलेशिया
सस्ते में वर्ल्ड टूर करने वाले मलेशिया भी जा सकते हैं। यहां 600 रुपये में रहने की जगह और 300 में रुपये में एक वक्त का खाना आप बड़े आराम से ऑर्डर कर सकते हैं. साथ ही यहां आप कुआलालंपुर, पेट्रोनाल टॉवर, रेडांग आईलैंड, माउंट किनाबालु, कपास द्वीप, रांताऊ अबांग द्वीप यहां के फेमस टूरिस्ट स्पॉट हैं, जहां आप घूम सकते हैं।