Move to Jagran APP

Indian Tourism: विदेशी पर्यटकों को सबसे ज़्यादा पसंद आते हैं भारत के ये 10 शहर

Indian Tourism भारत दुनिया में सांस्कृतिक रूप से सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। यह अपनी विविधता आध्यात्मिकता और हजारों वर्षों की विरासत के लिए प्रसिद्ध है। आइए जानें ऐसे शहरों के बारे में जहां सबसे ज़्यादा विदेशी पर्यटक आते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 29 Sep 2022 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2022 05:46 PM (IST)
Indian Tourism: विदेशी पर्यटकों को सबसे ज़्यादा पसंद आते हैं भारत के ये 10 शहर
Indian Tourism: विदेशियों के 10 पसंदीदा भारतीय शहर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Indian Tourism: भारत एक ऐसा देश है जो दुनियाभर में अपनी विविध संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत में कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जो पर्यटकों को अतीत में ले जाते हैं और प्राचीन भारत की कला और वास्तुकला आंखों को खुश कर देती है। यह देश अपने स्वादिष्ट खाने और महमाननवाज़ी के लिए भी जाना जाता है। तो आइए जानें कि विदेशी सैलानियों को भारत के कौन-से शहर सबसे ज़्यादा पसंद आते हैं।

loksabha election banner

दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली अपने खूबसूरत कला और वास्तुकला के लिए जानी जाती है। इस शहर में आपको भारत के हर राज्य के लोग मिल जाएंगे, जो एक साथ मिलकर रह रहे हैं और अपनी-अपनी परंपराओं और संस्कृतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। दिल्ली अपने स्ट्रीट फूड, कपड़े, प्राचीन वास्तुकला और अद्भुत लोगों के लिए भी मशहूर है। दिल्ली में, लाल किला, कुतुब मीनार, जामा मस्जिद, अक्षरधाम मंदिर, कनॉट प्लेस, दिल्ली हाट, रेल म्यूज़ियम आदि ज़रूर देखना चाहिए।

आगरा

आगरा ताज महल के लिए सारी दुनिया में मशहूर है। ताज महल के अलावा इस शहर में कई अन्य उल्लेखनीय मुगल-युग की संरचनाएं भी हैं, जैसे फतेहपुर सीकरी, आगरा का किला, मेहताब बाग, आदि। यमुना नदी के किनारे बसा यह शहर, दिल्ली से 210 किलो दूर है।

जयपुर और उदयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर, घूमने के लिए ज़्यादातर लोगों की पसंद होती है, जो शाही अनुभव का आनंद लेना चाहते हैं। इसमें कई अच्छी तरह से संरक्षित वास्तुकलाएं हैं जैसे हवा महल, आमेर का किला, जंतर मंतर, जल महल, आदि। वहीं, उदयपुर में आप बोटिंग, ट्रेकिंग, मेडिटेशन, फोटोग्राफी और शॉपिंग का मज़ा ले सकते हैं। यहां लेक पिंचोला, करणी माता का मंदिर, सिटी पैलेस आदि ज़रूर घूमना चाहिए।

जोधपुर और जैसलमेर

यह दोनों शहर भी राजस्थान के मशहूर शहर हैं, जहां सैलानी खूब दिख जाएंगे। जोधपुर एक विरासत स्थल है और यह मुख्य रूप से मेहरानगढ़ किले के लिए जाना जाता है। इसे नीले शहर के नाम से भी जाना जाता है और यात्री डेज़र्ट रॉक पार्क देखने ज़रूर जाते हैं। वहीं, जैसलमेर में रेगिस्तान है, जो आमतौर पर सैलानियों को आकर्षित करता है।

लद्दाख

लद्दाख, देश का ऐसा राज्य है, जहां न सिर्फ देशभर से बल्कि विदेशों से भी खूब सैलानी आते हैं। हर साल लाखों टूरिस्ट देशभर से शहर के शोर शराबे से दूर, इस ठंडे रेगिस्तान का आनंद उठाने आते हैं।

सिक्किम

सिक्किन भूटान के नज़दीक है और धीरे-धीरे सैलानियों के बीच पॉपुलर होता जा रहा है। याक राइड एक ऐसी एक्टिविटी है, जो लोगों को खूब पसंद आती है। इसके अलावा आप यहां कि मोनेस्ट्रीज़ और गोम्पा मंदिरों में घूम सकते हैं।

वाराणसी

यह देश के सबसे पुराने शहरों में से एक है और हिंदू धर्म के लिए बहुत पवित्र भी है। वाराणसी अपनी समृद्ध संस्कृति, रंगों, त्योहारों और आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि के लिए जाना जाता है। हर किसी को एक बार ज़िंदगी में इस जगह की सैर ज़रूर करनी चाहिए।

मुन्नार

केरल का यह खूबसूरत शहर, चाय के बगानों के लिए जाना जाता है। नौजवान ट्रेवलर्स ट्री-हाउस में रुकना पसंद करते हैं। यहां कैम्पिंग, माउनटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग आदि का मज़ा लिया जा सकता है।

Picture Courtesy: Freepik/Pexel


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.