विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगी डेट्स से हो गए हैं परेशान? ट्राई करें अफोर्डेटिंग, बिना दिखावा और पैसे लुटाए मजबूत होगा रिश्ता

Published: Mon, 16 Feb 2026 11:26 AM (IST)

अफोर्डेटिंग नए नया डेटिंग ट्रेंड है, जो जेन-जेड और मिलेनियल्स के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह बजट फ्रेंडली डेटिंग ...और पढ़ें

अफोर्डेटिंग: जेन-जेड का नया बजट डेटिंग ट्रेंड, रिश्ते होंगे मजबूत (Picture Credit- AI Generated)

अफोर्डेटिंग: जेन-जेड का नया बजट डेटिंग ट्रेंड, रिश्ते होंगे मजबूत (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बदलते समय के साथ अब रिश्तों की दुनिया भी बदलने लगी है। एक दौर था, जब डेटिंग को काफी महंगा माना जाता था, लेकिन अब जेन-जी (Gen-Z) और मिलेनियल्स के बीच एक नया शब्द बहुत चर्चा में है- 'अफोर्डेटिंग' (Affordating)। 

अगर आप सोच रहे हैं कि यह क्या बला है, तो आसान शब्दों में इसका मतलब है- ‘बजट वाली डेटिंग’। यह ट्रेंड सिखाता है कि डेटिंग के दौरान अपनी जेब पर पड़ने वाले बोझ को छिपाने के बजाय, उस पर खुलकर बात की जाए, ताकि किसी पर भी फाइनेंशियल प्रेशर न आएं। आइए जानते हैं इस ट्रेंड के बारे में सब कुछ:-

दिखावा नहीं, सच्चाई है जरूरी

अफोर्डेटिंग- जैसा कि शब्द से ही समझ आता है, यह दो शब्दों अफोर्डेबल और डेटिंग को मिलाकर बनाया गया है। इसका सीधा मतलब है कि आप डेटिंग की शुरुआत में ही अपने पार्टनर से अपने फाइनेंशियल स्टेटस के बारे में सच बोलें।

ऐसा करने से अमीर होने का दिखावा करने या अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। इसका मकसद एक-दूसरे पर महंगे गिफ्ट्स या डिनर का दबाव डालने के बजाय, एक सच्चा और ईमानदार रिश्ता बनाना है।

affordating (1)

आपसी समझ से बचाते हैं पैसे

इस ट्रेंड में कपल्स इस बात पर पहले ही चर्चा कर लेते हैं कि वे डेट पर कितना खर्च कर सकते हैं। ऐसा करने से चाहे बिल भरना हो, गिफ्ट देना हो या कहीं घूमने जाना हो- सब कुछ बजट के अंदर ही होता है। जब दोनों पार्टनर एक-दूसरे की जेब का ख्याल रखते हैं और सीमाओं का सम्मान करते हैं, तो पैसों की बचत के साथ-साथ रिश्ता ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद बनता है।

पैसा नहीं, पलों की अहमियत

अक्सर माना जाता है कि रोमांस का मतलब महंगे रेस्टोरेंट में खाना और कीमती तोहफे देना है, लेकिन अफोर्डेटिंग इस सोच को बदल रहा है। यह बताता है कि प्यार जताने के लिए पैसे लुटाना जरूरी नहीं है। आप कम खर्च में भी यादगार पल बिता सकते हैं। जैसे:

  • महंगे रेस्टोरेंट की जगह घर पर साथ मिलकर खाना बनाना।
  • नेचर के बीच सैर करना।
  • शहर में हो रहे किसी फ्री इवेंट या मेले में जाना।
affordating benefits

स्ट्रेस फ्री रहता है रिश्ता

अगर आप स्टूडेंट हैं या आपका बजट टाइट है, तो अफोर्डेटिंग आपके लिए बिल्कुल बेस्ट है। इससे यह चिंता खत्म हो जाती है कि बिल कौन भरेगा या सामने वाला मुझे कंजूस तो नहीं समझेगा। यह तरीका आपको पैसों की चिंता किए बिना पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की आजादी देता है। इस तरह आपका रिश्ता पैसों की शोबाजी पर नहीं टिकता, बल्कि इस पर टिकता है कि आप एक-दूसरे को कितना समझते हैं।

यह भी पढ़ें- सिचुएशनशिप, बैंचिंग या लव बॉम्बिंग? इस वैलेंटाइन पहचाने क्या है आपके रिश्ते का सच

यह भी पढ़ें- प्यार के नाम पर कहीं आप भी तो नहीं ढो रहे 'टॉक्सिक रिश्ता', इन 6 रेड फ्लैग्स को न करें इग्नोर