बच्चे को सुलाते-सुलाते छूट जाते हैं पसीने? आजमाएं ये स्मार्ट तरीके, रोज टाइम पर सो जाएगा बच्चा
बच्चों को रात में समय पर सुलाने में मदद करेंगे ये टिप्स। इनसे बिना रोए-धोए बच्चे शांति से सोएंगे।

रात को सोने में आनाकानी करते हैं बच्चे? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रात को बच्चों को समय पर सुलाना हर माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आता है। बच्चों को जबरदस्ती नहीं सुलाया जा सकता और उन्हें बहला-फुसलाकर सुलाना एक बड़ा टास्क है, जिसमें अक्सर पेरेंट्स खुद बहुत थक जाते हैं।
अगर आप भी रोज इस परेशानी से गुजरते हैं, तो आपको इस समस्या को स्मार्ट तरीके से हल करने की जरूरत है। आइए जानें कुछ ऐसे आसान तरीके, जो न सिर्फ बच्चों को सुलाने में मदद करेंगे, बल्कि आपके लिए भी रातें काफी सुकून भरी हो जाएंगी। आइए जानें इन तरीकों के बारे में।
-1779628471382.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
बच्चों को एक फिक्स समय पर कैसे सुलाएं?
- तय समय पर सुलाने की आदत डालें- बच्चों का शरीर और दिमाग रूटीन पर काम करता है। रोज एक ही समय पर सुलाने की कोशिश करें। धीरे-धीरे बच्चा उस समय नींद महसूस करने लगेगा और बिना ज्यादा मेहनत के सो जाएगा।
- शांत माहौल बनाएं- नींद से पहले कमरे में हल्की रोशनी रखें, टीवी या मोबाइल बंद करें और शोर कम करें। बच्चों को शांत वातावरण नींद के लिए मानसिक रूप से तैयार करता है।
- स्लीप रूटीन बनाएं- जैसे हर रात कहानी सुनाना, लोरी गाना या हल्का मसाज देना, ऐसे रिचुअल बच्चों के लिए संकेत होते हैं कि अब सोने का समय है। यह तरीका बेहद असरदार होता है।
- दिनभर की एनर्जी सही जगह खर्च कराएं- अगर बच्चा दिनभर एक्टिव नहीं रहेगा, तो रात में उसे नींद नहीं आएगी। उसे बाहर खेलने दें या हल्के फिजिकल गेम्स में शामिल करें जिससे उसकी एनर्जी स्वाभाविक रूप से खर्च हो सके।
- सोने से पहले स्क्रीन टाइम बंद करें- मोबाइल, टीवी या टैबलेट की ब्लू लाइट बच्चों के दिमाग को एक्टिव रखती है, जिससे नींद आने में देर होती है। सोने से कम से कम एक घंटा पहले स्क्रीन पूरी तरह बंद कर दें।
- कमरे का टेंपरेचर सही रखें- बहुत गर्म या ठंडा कमरा बच्चों की नींद में बाधा डालता है। तापमान 24-26°C के बीच हो तो बच्चा आराम से सो पाता है।
- सॉफ्ट म्यूजिक या व्हाइट नॉइज का इस्तेमाल करें- हल्की लोरी, सॉफ्ट म्यूजिक या व्हाइट नॉइज मशीन बच्चों को सुरक्षित और रिलैक्स महसूस कराती है। इससे उनकी नींद जल्दी आती है और गहरी होती है।
- बच्चे की भूख और आराम का ध्यान रखें- कई बार बच्चा इसलिए नहीं सोता, क्योंकि उसे भूख लगी होती है या डायपर गीला होता है। सोने से पहले हल्का फीड कराएं और साफ डाइपर पहनाएं, जिससे वह पूरी रात चैन से सो सके।