Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Relationship में छोटी-छोटी आदतें बन जाती हैं रिश्ता टूटने का सबब, भूलकर न दोहराएं ये गलतियां

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 06:00 AM (IST)

    अपने पार्टनर की भावनाओं को अनदेखा करना रिश्ते को खराब कर सकता है। जब आप अपने पार्टनर के इमोशंस को अनदेखा करने लगते हैं तो यह रिश्तों को खत्म करने लगता है। आपका पार्टनर ही है जो अपने इमोशंस आपके लिए बचाकर रखता है लेकिन जब आप इन्हें नजरअंदाज करने लगते हैं तो रिश्तों में दूरियां पैदा होने लगती हैं।

    Hero Image
    कई बार छोटी बातें रिश्तों में बड़ा असर छोड़ जाती हैं। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिलेशनशिप में छोटी-छोटी आदतें अक्सर रिश्ता टूटने का सबब बन जाती हैं। पार्टनर की कुछ गलतियां रिश्तों पर भारी पड़ जाती हैं। अक्सर कुछ छोटी-छोटी गलतियां रिश्तों में इतनी दरार पैदा कर देती हैं कि एक दिन रिश्ते ही खत्म हो जाते हैं। अगर समय रहते पार्टनर्स अपनी इन गलतियों को पहचान लें तो शायद रिश्तों में खटास ही पैदा न हो। आज हम आपको रिलेशनशिप में की जाने वाली कुछ छोटी लेकिन अहम गलतियों के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें आप खत्म करके अपने रिश्ते को मजबूती दे सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गलतियां जो रिलेशनशिप को खराब कर सकती हैं

    1. बातचीत में दिलचस्पी न लेना: अपने पार्टनर की बातों में दिलचस्पी न लेना रिश्ते को कमजोर कर सकता है। जब रिश्तों में संवाद खत्म हो जाता है तो रिश्ते जर्जर होने लगते हैं। अगर आपको अपने रिश्ते को मजबूत करना है तो आपको अपने पार्टनर के साथ कम्यूनिकेशन जरूर करनी चाहिए। ये रिश्तों को जीवित रखता है।  

    यह भी पढ़ें : Rose Day 2025: हर रंग का अपना है एक खास महत्व, Rose Day पर गुलाब देने से पहले जान लें किस कलर का क्या है मतलब

    2. इमोशंस को अनदेखा करना : अपने पार्टनर की भावनाओं को अनदेखा करना रिश्ते को खराब कर सकता है। जब आप अपने पार्टनर के इमोशंस को अनदेखा करने लगते हैं तो यह रिश्तों को खत्म करने लगता है। आपका पार्टनर ही है जो अपने इमोशंस आपके लिए बचाकर रखता है, लेकिन जब आप इन्हें नजरअंदाज करने लगते हैं तो रिश्तों में दूरियां पैदा होने लगती हैं। 

    3. रिश्तों में झूठ बोलना : झूठ बोलना रिश्ते को खराब करता है और विश्वास तोड़ सकता है। जब आप अपने पार्टनर से रिश्ते में झूठ बोलने लगते हैं तो आपके प्रति उसके दिल में प्रेम और इज्जत भी कम होने लगती है। रिश्तों में झूठ प्रेम को खत्म करने लगता है। 

    4. जरूरतों को पूरा न करना: अपने पार्टनर की जरूरतों को पूरा न करना रिश्ते को कमजोर करता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ समय नहीं बिता रहे हैं उसकी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा नहीं कर रहे हैं तो यह रिश्तों को खोखला करने लगता है। इसके साथ ही अपने पार्टनर की पसंद-नापसंद को अनदेखा करना रिश्ते को खराब कर सकता है।

    5- पार्टनर के साथ लड़ाई-झगड़ा करना: अपने पार्टनर के साथ लड़ाई-झगड़ा करना रिश्ते को खराब कर सकता है। अगर आए दिन आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश नहीं करते और लड़ाई करते रहते हैं। आए दिन लड़ाई करना आपके रिश्तों को कमजोर करता है। इन गलतियों को अगर आप नजरअंदाज कर दें तो आप अपने रिश्तों को मजबूत कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : बच्चों की देखभाल करना बन रहा है तनाव की वजह, Parenting Stress हैंडल करने के लिए आजमाएं ये 10 टिप्स