विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करीबियों से भी हो सकता है बच्चों को खतरा! उन्हें सुरक्षित रखने के लिए सिखाएं ये 'सेफ्टी रूल्स'

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Tue, 31 Mar 2026 07:00 AM (IST)

जान-पहचान के लोगों में भी कोई ऐसा शख्स मौजूद हो सकता है, जो आपके बच्चे की सुरक्षा के लिए खतरा ...और पढ़ें

बच्चों की सुरक्षा: परिचितों में भी पहचानें खतरा, ऐसे सिखाएं सतर्कता (Picture Credit- AI Generated)

बच्चों की सुरक्षा: परिचितों में भी पहचानें खतरा, ऐसे सिखाएं सतर्कता (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम में से ज्यादातर लोग अपने बच्चों को उन अजबनी लोगों से सतर्क रहने की ट्रेनिंग दे देते हैं जो उन्हें कभी रास्ते में या यूं ही कहीं मिल जाते हैं। लेकिन हमारे आस-पास भी कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जाने-पहचाने तो होते हैं लेकिन बच्चों के लिए खतरा हो सकते हैं। आखिर बच्चों को कैसे बताएं कि उन जाने-पहचाने आंटी-अंकल में उनके लिए सेफ कौन है और किनसे उन्हें बचकर रहना है।

इस तरह के लोग हो सकते हैं खतरे की घंटी

  • सीक्रेट रखते हैं: आपके बच्चों के शुभचिंतक माने जाने वाले एडल्ट कभी भी बच्चों से कोई सीक्रेट रखने की बात नहीं कहेंगे।
  • लालच देते हैं: ऐसे लोग बच्चों को चॉकलेट या खिलौने के रूप में उन्हें लालच देने की कोशिश करते हैं।
  • नहीं मांगते मदद: बच्चों के लिए सुरक्षित माने जाने वाले एडल्ट्स कभी भी बच्चों से मदद नहीं मांगते, जैसे उनका पैट या कोई छोटी-मोटी चीज ढूंढने में।
  • अपनी हद में नहीं रहते: ऐसे अनसेफ लोग बच्चों को बात-बात पर गले लगाने या उन्हें टच करने की कोशिश करते हैं।
  • पर्सनल सवाल पूछते हैं: ऐसा अक्सर ऑनलाइन मिलने वाले लोग करते हैं। जैसे बच्चों से पर्सनल सवाल पूछना कि वो कहां रहते हैं या उनका असली नाम क्या है।
  • डराने की कोशिश: ऐसे एडल्ट जो बच्चों को अपना सीक्रेट बताने पर उनके परिवार के लोगों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हैं तो उनसे सतर्क होने की जरूरत है।  

बच्चों को इस तरह सिखाएं सतर्क रहना

फैमिली का हो एक पार्सवर्ड

अगर आपके जाने-पहचाने अंकल या आंटी आपके स्कूल या ट्यूशन क्लास में आकर कहते हैं कि उन्हें आपके पेरेंट्स ने भेजा है, तो उनके साथ न जाएं। इसके लिए पेरेंट्स एक फैमिली पासवर्ड बना सकते हैं। ऐसे लोगों से बच्चों को दूर रहना सिखाएं।

सुरक्षा के तीन स्टेप्स

अगर बच्चे को कुछ भी गलत महसूस होता है तो उन्हें सबसे पहले न कहना, फिर उस व्यक्ति के पास से भागना और किसी भरोसेमंद से मदद मांगने की ट्रेनिंग दें।

करके दिखाएं

बच्चे को बेहतर तरीके से समझाने के लिए घटना को प्ले के रूप में करके दिखाएं जैसे अगर कोई अंकल या आंटी उनसे पार्क में बात करने की कोशिश करे या किसी स्टोर में वो आपसे बिछड़ जाए तो क्या करना है।

थोड़ा रूड होना चलेगा

अगर किसी की वजह से आपका बच्चा अनकर्फेटेबल महसूस कर रहा है तो उसकी सुरक्षा के लिए थोड़ी-सी रूडनेस ठीक है। बच्चे को उसे सख्ती से ना कहना सिखाएं।

भरोसा हो

आपके बच्चे को यह विश्वास होना चाहिए कि जब भी वो अपने पेरेंट्स के पास छोटी-सी भी चिंता लेकर आएगा तो उसकी बात पर भरोसा किया जाएगा। उसे डांटकर चुप रहने या उन्हें बच्चा कहकर अनसुना करने की कोशिश नहीं की जाएगी।