विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपकी टीनएज बेटी भी आपसे दूर जा रही है? डांटने के बजाय इन तरीकों से फिर से जीतें उसका भरोसा

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Sat, 27 Jun 2026 06:30 AM (IST)

अगर आपकी टीनएज बेटी आपसे बातें शेयर करने में झिझक रही है या दूरी बनाने लगी है, तो इन आसान ...और पढ़ें

टीनएज बेटी से ऐसे बनाएं रिश्ता मजबूत (AI Generated Image)

टीनएज बेटी से ऐसे बनाएं रिश्ता मजबूत (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। टीनएज में कदम रखते ही बच्चों के व्यवहार, इमोशन्स और सोच में काफी बदलाव आने लगते हैं। शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव इसके पीछे जिम्मेदार हैं, लेकिन अक्सर इन्हीं बदलावों के कारण वे पेरेंट्स से दूरी बनाने लगते हैं और खुलकर बात करना बंद कर देते हैं। 

लड़कियों के साथ यह समस्या काफी होती है कि वे खुलकर अपनी बात पेरेंट्स के साथ शेयर नहीं कर पातीं। ऐसे समय में पेरेंट्स सेंसिटिविटी और समझदारी से अपना रिश्ता फिर से मजबूत कर सकते हैं। आइए जानें कुछ टिप्स, जो आपकी टीनएज बेटी की बात बेहतर तरीके से समझने में आपकी मदद करेंगे। 

उसकी भावनाओं को स्वीकारें और समझें 

टीनएज लड़कियां कई इमोशनल उतार-चढ़ाव से गुजरती हैं। पढ़ाई का प्रेशर, फ्रेंडशिप, सेल्फ इमेज, बॉडी चेंजेस और हार्मोनल बदलाव उन्हें काफी प्रभावित करते हैं। ऐसे में अगर वे आपसे बात न करना चाहें, तो जबरदस्ती सवाल न पूछें। इससे वे और ज्यादा चिढ़ेंगी। इसकी जगह शांत मन से उनके पास बैठें और समझें कि इस वक्त वो बात करना चाहती है या नहीं।

स्पेस दें, लेकिन निगरानी भी रखें 

कई बार बच्चों को अपनी भावनाएं समझने के लिए अकेले समय की जरूरत होती है। उसे थोड़ा स्पेस दें, लेकिन इतना ध्यान रखें कि वह सुरक्षित है और किसी गलत प्रभाव में नहीं आ रही।

सही समय का इंतजार करें 

किशोर बच्चे तुरंत खुलकर बात नहीं करते। इसलिए उस समय का इंतजार करें जब वह शांत, रिलैक्स और कम्फर्टेबल महसूस कर रही हो, जैसे रात का समय, टहलते समय या साथ में कोई हल्की-फुल्की एक्टिविटी करते हुए।

शिकायत नहीं, सहानुभूति दिखाएं

“तुम कभी बात नहीं करती”, “हमेशा फोन में लगी रहती हो” जैसी शिकायतें दूरी बढ़ाती हैं। इसकी जगह कहें, मैं देख रही हूं कि तुम हाल में थोड़ी परेशान हो, अगर बात करना चाहो तो मैं हमेशा यहां हूं।

उसकी पसंद की एक्टिविटी में शामिल हों

मां-बेटी का रिश्ता दोस्ती पर भी टिकता है। उसकी पसंद के मुताबिक कोई एक्टिविटी चुनें, जैसे कि ड्रॉइंग, कुकिंग, शॉपिंग या म्यूजिक और उसमें समय बिताएं। ये हल्के पल धीरे-धीरे बातचीत की नींव बनते हैं।

नियम बनाएं, लेकिन फ्लेक्सिबिलिटी के साथ 

नियम बनाएं, लेकिन उनकी वजह भी समझाएं। अगर वह किसी बात पर सहमत नहीं है, तो उसकी बात सुनें और बीच का रास्ता निकालें।

उनकी बात सुनें 

कई बार बच्चे इसलिए बात नहीं करते, क्योंकि उन्हें लगता है कि माता-पिता बीच में टोक देंगे या सलाह देने लगेंगे। जब वह बात करे तो बीच में न बोलें, न कॉमेंट करें। बस सुने और उनकी बात समझने की कोशिश करें।

भरोसा बनाएं

उसके हर फैसले या दोस्ती की आलोचना करने से वह और दूर हो सकती है। गलतियों पर डांटें नहीं, बल्कि समझाएं और विश्वास दिलाएं कि गलती करना सीखने का हिस्सा है।